Rajasthan News: राजस्थान सरकार में ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और 1993 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री आलोक का रविवार देर रात दिल्ली स्थित आवास पर निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक सेवा में शोक की लहर दौड़ गई है।

आईएएस आलोक ने राजस्थान के कई प्रमुख जिलों बूंदी, सवाई माधोपुर, बीकानेर, कोटा और उदयपुर में कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। उन्हें ऊर्जा और अवसंरचना विकास के क्षेत्र में विशेषज्ञ माना जाता था और देशभर में उनकी छवि एक दूरदर्शी एवं कुशल प्रशासक की रही।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जताया दुख
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आईएएस आलोक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, “भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं राज्य के ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आलोक जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
मुख्यमंत्री ने हाल ही में दिल्ली में आलोक से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना था और लगातार उनकी स्थिति की जानकारी ले रहे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी एक्स (पूर्व ट्विटर) पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, वरिष्ठ IAS, राजस्थान के ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आलोक का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है। श्री आलोक की पहचान एक काबिल अधिकारी की रही। उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा।
मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।
पढ़ें ये खबरें
- KKR vs MI IPL 2026: कोलकाता ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई को 4 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदों को रखा जिंदा, पांडेय-पॉवेल ने खेली मैच विनिंग पारी
- निजी स्कूलों की मनमानी पर सरकार सख्त, फीस, किताब और ड्रेस खरीद की शिकायतों पर कार्रवाई के लिए निगरानी व जांच समितियों का गठन
- चेकिंग में भाई का कटा चालान, पुलिस वाहन के ऊपर चढ़ गई बहन, हाई वोल्टेज ड्रामा देख हर कोई हुआ हैरान
- छत्तीसगढ़ OBC कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, AICC ने जारी की नई सूची, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी …
- ‘गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं…’, CM योगी ने लोक निर्माण विभाग की 2026-27 कार्ययोजना की समीक्षा, कहा- तय समय में काम पूरा करें
