Rajasthan News: राजस्थान इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। राज्य के कई हिस्सों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है, जिससे आमजन का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लू और तेज गर्म हवाओं ने सड़कों को सुनसान बना दिया है। राजधानी जयपुर समेत राज्य के 18 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

श्रीगंगानगर में सबसे अधिक तापमान
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक है। वहीं, माउंट आबू सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 18.8 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा 15 से 30 प्रतिशत के बीच बनी रही, जिससे उमस और गर्मी का असर और ज्यादा महसूस किया गया।
11 जिलों में 44 डिग्री से ऊपर तापमान
राज्य के कई प्रमुख शहरों में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया। अजमेर में 44.0, अलवर में 45.4, जयपुर में 45.2, सीकर में 43.0, कोटा में 46.3, चित्तौड़गढ़ में 45.9, बाड़मेर में 44.6, जैसलमेर में 45.3, जोधपुर में 44.4, बीकानेर में 45.2, चूरू में 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
18 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को राज्य के 18 जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पूर्वी राजस्थान के धौलपुर, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, दौसा, अलवर, जयपुर, सीकर और पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर, पाली, सिरोही, जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चूरू शामिल हैं।
14 जून से मिल सकती है थोड़ी राहत
हालांकि, मौसम विभाग ने 14-15 जून से कुछ राहत की संभावना जताई है। कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। 15 जून को दोपहर बाद जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी तूफानी हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। बीकानेर संभाग में अगले दो दिनों तक तेज धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।
पढ़ें ये खबरें
- टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में आरोपी ऋतिक ने हुलिया बदलने को लेकर मुंडवाया सिर, हमले की 2 महीने पहले बनी साजिश
- ‘नियॉन रास गरबा 1.0’ : चौकड़ी-छकड़ी की ताल पर जमकर थिरके रायपुरियंस, रायपुर रोटरी क्लब कॉस्मो डिवास ने किया शानदार आयोजन
- बीच-बचाव करने गए दो सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, दूसरा ईलाज के लिए पटना रेफर
- मैहर में आवारा कुत्ते का आतंक: दर्जनभर लोगों को काटकर किया घायल, 7 साल का मासूम रीवा रेफर
- नीरज कुमार को हराना ही मुख्य मकसद, एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान
