Rajasthan News: राजस्थान के हनुमानगढ़ टाउन से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के अपमान का मामला सामने आया है। अंबेडकर कॉलोनी स्थित अंबेडकर पार्क में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने मूर्ति पर कीचड़ फेंकने के साथ-साथ उसे खंडित भी कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है।

न्याय और सम्मान की माँग के साथ सड़कों पर उतरे लोग
इस कृत्य के खिलाफ स्वाभिमान जन जागृति एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष नारायण नायक के नेतृत्व में नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि यह केवल मूर्ति खंडित करने का मामला नहीं, बल्कि समाज की आत्मा पर प्रहार है। उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि 4 दिनों के भीतर नई मूर्ति स्थापित की जाए, अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और सख्त सज़ा की माँग
नारायण नायक ने प्रशासन से माँग की कि इस अपमानजनक कृत्य को अंजाम देने वाले दोषियों की जल्द पहचान कर उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए। उन्होंने इसे बाबा साहब के विचारों और संविधान के सम्मान के विरुद्ध घिनौनी साजिश बताया।
प्रशासन ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत
प्रदर्शन के बाद एडीएम उम्मेदीलाल मीणा और नगर परिषद प्रशासक ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि तीन से चार दिनों के भीतर नई प्रतिमा स्थापित कर दी जाएगी। साथ ही, आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है।
पढ़ें ये खबरें
- CG News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी व्याख्याता सस्पेंड, पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज है मामला
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित, भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
- ‘मोदी की काशी’ में सपा ने लगाई सेंध! वाराणसी शिक्षक सीट पर 4,898 वोटों से दी करारी मात, जानें कैसे पलटा पूरा बाजी
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबला, न्यायधानी नाइट्स और चक्रधर चैंपियंस के बीच मैच 4-4 से ड्रॉ, युवराज वाल्मीकि की शानदार हैट्रिक
- बांधों में पानी का स्तर घटने से पेयजल और सिंचाई पर मंडराया संकट, जानिए पूरा मामला
