Rajasthan News: गुजरात के अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे में राजस्थान के कई परिवार प्रभावित हुए हैं। इस हादसे में सिरोही जिले के कांटल गांव का रहने वाला MBBS छात्र श्रवण कुमार भील भी घायल हुआ, लेकिन राहत की बात ये है कि अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हॉस्टल में मौजूद था श्रवण, हादसे के वक्त कर रहा था भोजन
श्रवण अहमदाबाद के उसी मेडिकल कॉलेज में MBBS की पढ़ाई कर रहा है, जिसकी बिल्डिंग पर दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा गिरा था। हादसे के समय वह अपने हॉस्टल में था। चाचा जस्साराम के अनुसार, श्रवण दोपहर में भोजन के लिए हॉस्टल लौटा था, तभी अचानक विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर पास की इमारत पर गिरा, जिसकी चपेट में हॉस्टल का एक हिस्सा भी आ गया। इसी दौरान श्रवण घायल हुआ।
कॉलेज प्रशासन और पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
दुर्घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। श्रवण समेत अन्य घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार हुआ।
डॉक्टर्स ने बताया, खतरे से बाहर है छात्र
अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि श्रवण को मामूली चोटें आई हैं लेकिन उसकी स्थिति अब पूरी तरह स्थिर है। वह किसी गंभीर खतरे में नहीं है और जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होने की उम्मीद है। हादसे की सूचना मिलते ही श्रवण के परिजन भी तत्काल अहमदाबाद रवाना हो गए और फिलहाल अस्पताल में उसके साथ मौजूद हैं।
पढ़ें ये खबरें
- खेत की मेढ़ काटने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में युवक की हत्या, कुल्हाड़ी से सिर और सीने पर किए गए वार
- ज्ञानेश कुमार के सामने झुके अभिजीत दीपके! आंदोलन पर लगाया ब्रेक, कार्यकर्ताओं से कहा-परिवार के साथ वक्त बिताएं, सौरभ-आशुतोष पर आंखें हुई नम
- पाकिस्तान से पंजाब में ड्रोन के जरिए भेजे जा रहे हथियार और हेरोइन, कसूर और सुलेमान से उड़ान भरने की आशंका; 15 दिन में कई बड़ी खेप बरामद
- मोहन भागवत के ‘बांग्लादेश-फ्रांस जैसे हालात’ वाले बयान पर सियासी घमासान; आलोक शर्मा के समर्थन के बाद कांग्रेस प्रवक्ता का पलटवार
- इंदौर में CM मोहन यादव का शस्त्र पूजन: पुलिस को मिलीं 51 हाईटेक बाइक; सुरक्षा से लेकर रोजगार तक, मंच से किए कई बड़े ऐलान
