Rajasthan News: जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में लगी आग की दर्दनाक घटना के बाद राजस्थान सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। इस हादसे में 6 मरीजों की मौत हुई थी।

सरकार ने लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंसी के खिलाफ तुरंत कदम उठाए हैं। एसएमएस अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ. सुशील भाटी और ट्रॉमा सेंटर के सुपरिटेंडेंट डॉ. अनुराग धाकड़ को उनके पदों से हटा दिया गया है। वहीं, कार्यकारी अभियंता मुकेश सिंघल को निलंबित कर दिया गया है।
घटना में लापरवाही बरतने वाली एसके इलेक्ट्रिक कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया गया है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
राज्य सरकार ने घटना की गहन जांच के लिए 6 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति गठित की है, जिसकी अध्यक्षता मेडिकल एजुकेशन कमिश्नर करेंगे। समिति को जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं ताकि दोषियों की जिम्मेदारी स्पष्ट हो सके।
चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अस्पतालों में फायर सेफ्टी सिस्टम को और मजबूत किया जा रहा है।
मेडिकल एजुकेशन विभाग ने CISF को SMS और संबद्ध अस्पतालों की फायर सेफ्टी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि पूरे प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके। इसी के साथ ही सरकार ने क्षतिग्रस्त ICU की मरम्मत और मरीजों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- धामी जी से धन का हिसाब लिया जाएगा कि… गणेश गोदियाल का तीखा हमला, अमित शाह के दौरे को लेकर पूछा तीखा सवाल
- कैमूर में महिला चला रही थी हेरोइन तस्करी का धंधा, पुलिस ने 1.25 लाख कैश और हेरोइन के साथ दबोचा
- इलाहाबाद हाईकोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता से कथित दुर्व्यवहार पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने निंदा प्रस्ताव किया पारित
- हड़ताल में शामिल 5 पटवारी निलंबित, राजस्व कार्यों में लापरवाही पर कलेक्टर ने की कार्रवाई
- सहकारिता और लोकतंत्र एक-दूसरे के पूरक, समितियों की पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी : संभागायुक्त
