Rajasthan News: राजस्थान के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग के प्रमुख (HOD) डॉ. मनीष अग्रवाल को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने 9 अक्टूबर को डॉ. अग्रवाल को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

डॉ. मनीष पर आरोप है कि उन्होंने ब्रेन सर्जरी में उपयोग होने वाली विशेष कॉइल की खरीद के बिल पास करने के लिए रिश्वत की मांग की थी। एसीबी को संदेह है कि यह भ्रष्टाचार एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है, जिसमें कई अन्य लोग शामिल हो सकते हैं। मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
एसीबी के अनुसार, रंगे हाथों पकड़े जाने से बचने के लिए डॉ. अग्रवाल के एक कर्मचारी ने रिश्वत की रकम को पास के एक खाली प्लॉट में फेंक दिया था। हालांकि, सतर्क एसीबी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रकम बरामद कर ली। इस ऑपरेशन में एक पेंशनर कॉन्स्टेबल की भूमिका अहम रही, जिसने पूरी घटना पर नजर रखी थी।
छापेमारी के दौरान एसीबी को डॉ. अग्रवाल के ठिकानों से 4 लाख 85 हजार रुपये नकद और पांच संपत्तियों के दस्तावेज मिले। इनमें जयपुर में एक फ्लैट, तीन मकान और एक कृषि भूमि शामिल हैं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। डॉ. अग्रवाल से पूछताछ जारी है, और एसीबी इस नेटवर्क में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की तलाश कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- ‘खाद की भरमार’ या सिर्फ दावों की फुहार? आगरा की सड़कों पर किसान कांग्रेस और पुलिस में तीखी झड़प, जानें मामला
- भारत-जिम्बाब्वे मैच में महिलाओं के लिए रहेगी निःशुल्क एंट्री, CM साय ने जताई प्रसन्नता, बोले- ‘हमारी बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी अवसर’
- जैनम मानस भवन में 14 से 19 अक्टूबर तक सजेगी ‘रंगीलो रास गरबा’ की महफिल, पारंपरिक ड्रेस अनिवार्य, बॉलीवुड गानों पर रहेगी रोक
- न मूर्ति, न प्रतिमा, इस शक्तिपीठ में पालने की होती है पूजा, नवरात्रि में नवविवाहित जोड़े मांगते हैं विशेष आशीर्वाद….
- घी के डिब्बे में जहर: नंद कृष्णा, मधुसूदन और ब्रजवासी समेत 6 ब्रांड्स फेल, खरीदने से पहले चेक कर लें ये ‘बैच नंबर’
