Rajasthan News: राजस्थान के वागड़ अंचल में रविवार रात दो लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर हमला हुआ। डूंगरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बलवाड़ा रेलवे फाटक के पास अज्ञात लोगों ने मेहुल चौबीसा और ऋतिक राठौड़ की कार पर पत्थरबाजी कर दी। इस हमले में मेहुल चौबीसा के सिर पर चोट लगी, जबकि ऋतिक राठौड़ बाल-बाल बचे।

जानकारी के मुताबिक, घटना रात करीब 9 बजे की है। जैसे ही मेहुल को सिर पर पत्थर लगा, वे कार की ओर भागे और तभी कार पर भी लगातार पत्थर फेंके जाने लगे। इसमें गाड़ी के आगे और पीछे दोनों शीशे टूट गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मेहुल चौबीसा खुद कार चलाकर डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनके सिर पर दो टांके लगाए गए। देर रात घटना की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो बड़ी संख्या में उनके फैंस और शुभचिंतक अस्पताल पहुंच गए।
मेहुल चौबीसा और ऋतिक राठौड़ वागड़ क्षेत्र की स्थानीय भाषा ‘वागड़ी’ में छोटे-छोटे वीडियो बनाते हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। दोनों के लाखों फॉलोअर्स हैं और वे अपनी सामग्री के जरिए ग्रामीण संस्कृति और स्थानीय जीवन को दिखाते हैं।
दोनों इन्फ्लुएंसर्स को पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सम्मानित कर चुके हैं। फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
पढ़ें ये खबरें
- टीवी डिबेट में सपा प्रवक्ता पर जातिसूचक टिप्पणी से विवाद, संगीत कुमार रागी ने मांगी माफी
- ट्रंप का सूपड़ा साफः यूएस मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी हारी, दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स को बहुमत, अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्वीकारी हार
- भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर गरमाई सियासत! नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पूछा- ‘त्योहारी सीजन में बाजार से रैली निकालने पर क्या अब व्यापारियों को नुकसान नहीं होगा?’
- हॉस्टल की बदहाली से बगावत पर उतरी नई पीढ़ी: कभी छात्राएं तो कभी छात्र, अब 100 KM पैदल चलकर कलेक्टर से मिलने पैदल निकले स्टूडेंट्स
- Crime News : अनजान लोगों को दी लिफ्ट, सफर के दौरान आया चक्कर, आंख खुली तो बाइक गायब
