Rajasthan News: राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर हुई भर्ती जांच में एसओजी की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. राजस्थान पुलिस की विशेष टीम एसओजी ने एसआई पेपर लीक केस में 5 और नए ट्रेनी एसआई को हिरासत में लिया है.

ऐसी जानकारी है कि हिरासत में लिए गए इन 5 ट्रेनी एएसआई में तीन पुरुष और दो महिला शामिल हैं. एसओजी द्वारा हिरासत में लिए गए ट्रेनी एसआई में RPSC के पूर्व सदस्य राजू राम राईका के पुत्र-पुत्री भी शामिल है.
बता दें कि 2021 में हुए सब इंस्पेक्टर परीक्षा में पेपर लीक, डमी कैंडिडेट बिठाने के साथ-साथ परीक्षा में धांधली के आरोप लगे थे. जिसके बाद भजनलाल सरकार ने मामले की जांच पुलिस की विशेष टीम एसओजी को सौंपी थी. एसओजी ने मामले की जांच शुरू करने के बाद तीन दर्जन से अधिक ट्रेनी एसआई को अलग-अलग समयों पर हिरासत में लेते हुए गिरफ्तार किया है.
पढ़ें ये खबरें भी
- छठ बाद बिहार आएंगे PM मोदी, वैशाली में होगी जनसभा, औद्योगिक विकास को लेकर कर सकते हैं बड़े ऐलान
- सौराष्ट्र में पीने और सिंचाई के पानी के लिए बड़ा प्लान, ₹1,074 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा
- Ramayana Movie: 4000 करोड़ की ‘रामायण’ रिलीज होते ही छाई, दर्शकों को भाया जटायु-रावण का युद्ध, मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स
- सोने के भाव बिकी कच्छ 20 लीटर दूध देने वाली अनोखी बन्नी भैंस
- एनडीए में सब कुछ ऑल इज वेल, एमएलसी संजय गांधी बोले- विधान परिषद चुनाव की समीक्षा से और मजबूत हुआ गठबंधन
