Rajasthan News: लेह हिंसा मामले में गिरफ्तार जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को रात करीब 9 बजे जोधपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत जेल में लाया गया। जोधपुर सेंट्रल जेल में पहले भी कई देशों के आतंकवादी कैद रह चुके हैं, इसलिए अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर विशेष कदम उठाए।

सोनम वांगचुक पर आरोप है कि उन्होंने लेह में राज्य का दर्जा और संविधान की 6वीं अनुसूची के विस्तार की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व किया। इस आंदोलन के दौरान हिंसक प्रदर्शन हुए, जिसमें कई लोग घायल हुए और कुछ की मौत भी हुई। इस हिंसा के बाद वांगचुक को गिरफ्तार किया गया था।
सुरक्षा कारणों से उन्हें पहले दिल्ली लाया गया और वहां से विशेष विमान के जरिए जोधपुर भेजा गया। जेल तक उनका ट्रांसफर भी बख्तरबंद वाहन में किया गया, और इस दौरान पुलिस कमिश्नर खुद पेट्रोलिंग करते रहे। जेल में मोबाइल और लैंडलाइन को लेकर भी सख्ती बरती गई है, और सुरक्षा घेरे में बदलाव किए गए हैं।
जोधपुर प्रशासन ने मामले में पूरी सतर्कता बरती है ताकि जेल और आसपास के इलाके में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। फिलहाल, पुलिस और जेल अधिकारी ट्रांसफर के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दे रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP
