Rajasthan News: जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद सोनम वांगचुक ने लद्दाख और पूरे देश के लोगों के लिए एक संदेश भेजा। अपने वकील के माध्यम से उन्होंने कहा कि वह शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हैं और उनके प्रति चिंता और प्रार्थनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। सोनम वांगचुक ने मृतकों के परिवारों और घायल व गिरफ्तार व्यक्तियों के लिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

स्वतंत्र न्यायिक जांच और संवैधानिक मांगों पर जोर
सोनम वांगचुक ने कहा, “हमारे चार लोगों की हत्या की स्वतंत्र न्यायिक जांच होनी चाहिए, और जब तक यह नहीं होती, मैं जेल में रहने के लिए तैयार हूं। हम 6ठी अनुसूची और राज्य का दर्जा पाने की अपनी वास्तविक संवैधानिक मांग में लद्दाख के लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं। सर्वोच्च निकाय जो भी कदम लद्दाख के हित में उठाएगा, मैं उसके साथ हूं।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शांति और एकता बनाए रखें और अपने संघर्ष को अहिंसक और शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखें।
भाई और वकील से मुलाकात
सूत्रों के अनुसार 4 अक्टूबर को सोनम वांगचुक के भाई और उनके वकील दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच जेल में पहुंचे। लगभग 4-5 घंटे जेल परिसर में रहे और उन्होंने वांगचुक से मुलाकात की। इस दौरान डीवाईएसपी स्तर के अधिकारी भी मौजूद थे, और जेल के बाहर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में रही।
सख्त सुरक्षा और निगरानी
सोनम वांगचुक को 26 सितंबर को लेह-लद्दाख से जोधपुर सेंट्रल जेल लाया गया। उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है और उनकी गतिविधियों पर 24 घंटे CCTV निगरानी की जा रही है। समय-समय पर उनका मेडिकल परीक्षण भी किया जाता है। CCTV सिस्टम सीधे पुलिस कंट्रोल रूम और जेल मॉनिटरिंग सिस्टम से जुड़े हैं।
जोधपुर सेंट्रल जेल में मुख्य गेट से लेकर अंदर तक त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है, जिसमें आरएसी जवान, पुलिस बल और जेलकर्मी तैनात हैं।
पढ़ें ये खबरें
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद
- नवरात्रि पर गरबा पंडाल में एंट्री को लेकर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, भोपाल में बवाल
- अभियुक्त की गैरमौजूदगी में दर्ज हुए गवाहों के बयान, सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद की सजा की रद्द
- VVIP काफिले में तैनात पुलिसकर्मी 15 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 100 करोड़ रुपये
- विधान परिषद फतह करने उतरी भाजपा, पटना में दिग्गजों का महामंथन, तैयार हुआ जीत का रोडमैप!
