Rajasthan News: झुंझुनू के नरहड़ स्थित प्रसिद्ध शक्करबार पीर दरगाह में तीन दिवसीय सालाना उर्स के दौरान एक दुखद घटना घटी। कुल के छींटों की रस्म के समय उमड़ी भीड़ में धक्का-मुक्की के चलते दो महिला जायरीन नीचे गिर गईं। इस हादसे में हिसार निवासी एक महिला की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह हादसा उर्स के दूसरे दिन मुख्य दरवाजे के पास हुआ, जहां कुल के छींटों की रस्म के दौरान बड़ी संख्या में जायरीन मौजूद थे। धक्का लगने से हिसार की रेखा और दूसरी महिला नानी देवी जमीन पर गिर पड़ीं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत उठाया और प्राथमिक उपचार के लिए उर्स के मेडिकल कैंप ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर दोनों को चिड़ावा उप जिला अस्पताल भेजा गया।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने रेखा को मृत घोषित कर दिया, जबकि नानी देवी के पैर में फ्रैक्चर हो गया और उनका इलाज जारी है। मृतका के परिजनों ने बताया कि रस्म के समय भीड़ बहुत ज्यादा थी, जिसमें करीब 1500 से अधिक लोग मौजूद थे। प्रशासन द्वारा चिकित्सा कैंप और अन्य इंतजाम किए गए थे, लेकिन भीड़ नियंत्रण में मुश्किलें आईं।
शक्करबार पीर दरगाह झुंझुनू जिले की एक प्रसिद्ध सूफी दरगाह है, जहां हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों की गहरी आस्था है। यह दरगाह चमत्कारी मानी जाती है और हजरत शक्करबार पीर बाबा की मजार के लिए प्रसिद्ध है। हर साल यहां आयोजित होने वाले उर्स में हजारों श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं।
पढ़ें ये खबरें
- सारा अली खान के केदारनाथ जाने पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन! बताया ‘खुदा की बारगाह में मुजरिम’, मचा बवाल
- MP TOP NEWS TODAY: 29 अक्टूबर को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें
- Delhi-NCR में दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, विराट कोहली का भी किया जिक्र
- Today’s Top News: कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, कर्मचारियों का DA और पेंशनरों की DR 2% बढ़ा, 13 साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, अर्नब चक्रवात से फसलें बर्बाद, कॉलेज प्रोफेसर की शर्मनाक करतूत… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- SIR पर कांग्रेस की महारैली से पहले भाजपा का बड़ा दांव, राजस्थान में 10 हजार लोगों के साथ सड़क पर उतरेंगे दिग्गज
