Rajasthan News: भारतीय सेना में सेवा देने की इच्छा रखने वाली जोधपुर की बेटियों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है. शहर से 28 किलोमीटर दूर थबुकड़ा गांव में खसरा संख्या 43/7 में जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने बालिका सैनिक स्कूल के लिए 8 एकड़ भूमि निशुल्क आवंटित की है. यह भूमि संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) के नाम की गई है.

यह जोधपुर संभाग का पहला बालिका सैनिक स्कूल होगा, जहां से बालिकाएं सेना, अर्द्धसैनिक बलों और पुलिस में शामिल होने का सपना साकार कर सकेंगी.
भामाशाहों से लिया जाएगा सहयोग
स्कूल के निर्माण के लिए शिक्षा विभाग ने 12 हजार करोड़ रुपये के एमओयू किए हैं. साथ ही, इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान भामाशाहों और दानदाताओं से भी सहयोग लेने की योजना बनाई गई है. राज्य सरकार का भी इस प्रोजेक्ट के लिए निर्धारित बजट है.
सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेज
कक्षा 6 में दाखिले के लिए छात्रा की आयु 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए. डमिशन के लिए निम्न दस्तावेज जमा करना अनिवार्य है:
- जन्म प्रमाण पत्र
- माता-पिता और बच्चे का आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (कम से कम 2)
- पिछले स्कूल से ट्रांसफर सर्टिफिकेट
एडमिशन प्रक्रिया
एंट्रेंस परीक्षा:
- परीक्षा इंग्लिश भाषा में होगी.
- प्रश्न पत्र में भाषा, गणित, रीजनिंग, साइंस और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल होंगे.
फिजिकल और मेडिकल टेस्ट: लिखित परीक्षा पास करने के बाद छात्राओं को फिजिकल और मेडिकल टेस्ट पास करना होगा.
पर्सनल इंटरव्यू:
- छात्रा और उसके माता-पिता का इंटरव्यू लिया जाएगा.
- शैक्षणिक विकास पर विशेष ध्यान
स्कूल में छात्राओं के शैक्षणिक विकास, संवाद कौशल और सामाजिक कौशल को विकसित करने पर जोर दिया जाएगा. - नर्सरी और पीजी कक्षाओं के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी.
पढ़ें ये खबरें
- संघ की बैठक खत्म, लेकिन सियासी हलचल तेजः CM डॉ मोहन और बीजेपी संगठन मंत्री की दिग्गजों से अहम मुलाकात
- Gold Price Today : सोना 3,000 रुपए से ज्यादा महंगा, 24 कैरेट का भाव 1.44 लाख रुपए के पार, जानिए इंदौर समेत बड़े शहरों के रेट
- CG News : शराब घोटाले में रामगोपाल और मैनपावर घोटाले में अरुणपति त्रिपाठी को राहत, हाईकोर्ट से मिली जमानत
- मधुबनी गोलीकांड में आरोपी ASI पर कसा शिकंजा, 25 हजार का इनाम, तलाश में नेपाल बॉर्डर तक छापेमारी
- धीरेंद्र शास्त्री विवाद के बीच अनिरुद्धाचार्य बोले- ‘तू टेढ़ा, तेरी टेढ़ी रे नजरिया’, कहा- उनके भावों को समझिए
