Rajasthan News: टोंक के पुरानी थाना क्षेत्र के देशवाली मोहल्ले में शुक्रवार रात दो समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद वाल्मीकि बस्ती पर जमकर पथराव किया गया। पिछले 4 दिनों के भीतर क्षेत्र में हिंसा की यह दूसरी बड़ी घटना है, जिसके बाद से इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

घटना की शुरुआत शुक्रवार रात देशवाली मोहल्ले में दो समुदायों के बीच हुई मामूली कहासुनी से हुई, जो देखते ही देखते पथराव में बदल गई। सड़कों और घरों में बिखरी ईंटें रात के मंजर की गवाही दे रही हैं। घटना के विरोध में शनिवार को वाल्मीकि समाज ने एक पंचायत बुलाई और सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, तब तक मोहल्ले में सफाई का कार्य नहीं किया जाएगा।
स्थिति का जायजा लेने के लिए शनिवार दोपहर बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान और पूर्व विधायक मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला है। एडिशनल एसपी रतन लाल भार्गव के अनुसार, अब तक आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- कोई कमी ना रह जाए..! अमित शाह के कार्यक्रम से पहले धामी ने खुद संभाला तैयारियों का मोर्चा, देखी व्यवस्थाएं
- पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से राहत की मांग, कर्मचारियों के DA बकाया मामले में बढ़ी कानूनी मुश्किलें
- चीन की बढ़ेगी टेंशन! फिलीपींस खरीदेगा 5 अतिरिक्त ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम, 60 मिसाइलों की भी तैयारी; भारत के साथ डील अंतिम दौर में
- 50 लाख के डीजल घोटाले की जांच के बीच अस्पताल पहुंचा फर्जी अधिकारी, CMO को धमकाया
- किढौली पहलादपुर स्कूल में सजी लोक कलाओं की रंगीन दुनिया, छात्राओं ने कलाकृतियों से दिखाई भारतीय संस्कृति की झलक
