Rajasthan News: RAS प्री परीक्षा 2024 में गड़बड़ी के मामले में प्रशासन ने कड़ा फैसला लिया है। झुंझुनूं के एक परीक्षा केंद्र पर पेपर लिफाफा पहले से खुला मिलने की शिकायत के बाद सरस्वती स्कूल, बलवंतपुरा को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। साथ ही, परीक्षा का बहिष्कार करने वाले 9 परीक्षार्थियों को एक साल के लिए परीक्षा से डीबार कर दिया गया है।

पेपर लीक की आशंका पर हुआ था हंगामा
RAS प्री परीक्षा 2 फरवरी को राजस्थान के 41 जिलों में 2,000 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। झुंझुनूं जिले के सरस्वती स्कूल, बलवंतपुरा के कक्ष संख्या 57 में जब परीक्षार्थियों के सामने पेपर लिफाफा लाया गया तो वह पहले से खुला मिला। इस पर 9 परीक्षार्थियों ने विरोध जताते हुए परीक्षा का बहिष्कार किया और शिकायत दर्ज कराई।
जांच के बाद स्कूल ब्लैकलिस्ट
परीक्षा के दौरान हुए हंगामे के बाद झुंझुनूं कलेक्टर रामावतार मीणा ने ADM डॉ. अजय आर्य को जांच के आदेश दिए। साथ ही RPSC सचिव ने भी मामले की सुनवाई की। जांच में सामने आया कि पॉली पैक को परीक्षा कक्ष में खोला जाना था, लेकिन यह केंद्राधीक्षक कक्ष में ही खुल गया था। हालांकि, सभी 24 प्रश्न पत्र पूरी तरह सील थे और किसी भी पेपर लीक की पुष्टि नहीं हुई।
जांच के बाद परीक्षा समन्वयक ने सरस्वती स्कूल, बलवंतपुरा को परीक्षा केंद्रों की सूची से हटा दिया और 9 परीक्षार्थियों को एक साल के लिए परीक्षा से प्रतिबंधित कर दिया।
पर्यवेक्षकों पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
इस मामले में दो पर्यवेक्षकों – महेंद्र सिंह जाखड़ और राजगोपाल गोदारा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि कुछ परीक्षार्थियों ने बेवजह सवाल उठाए और परीक्षा के संचालन में बाधा उत्पन्न की। इसके चलते उन पर भी सख्त कार्रवाई की गई है।
पढ़ें ये खबरें
- हरियाणा के खिलाड़ियों पर बरसेंगे 185 करोड़! 30 अक्टूबर को भिवानी में होगा सम्मान समारोह
- पॉवर गॉसिप: दिल्ली के बुलावे ने बढ़ाई हलचल… जिले के सारे पटवारी हो रहे थे सस्पेंड! पुलिस कप्तान मोबाइल वालों से खफा… दस साल से कुर्सी पर कुंडली…
- Haryana Weather : बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम, किसानों की बढ़ी चिंता
- बिजली बिल बकायादारों पर बड़ी कार्रवाईः 5 बड़े उपभोक्ताओं के खिलाफ कुर्की, सामान नीलामी की चेतावनी
- US Midterm Election: अमेरिका मिडटर्म चुनाव, डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में डाला वोट, सर्वे में यूएस राष्ट्रपति के चुनाव हारने के संकेत
