Rajasthan News: जोधपुर और जयपुर में हालिया सड़क हादसों के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूरे प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को हुई हाईलेवल बैठक में सीएम ने कहा कि ओवरस्पीड, शराब पीकर ड्राइविंग और ओवरलोडिंग जैसी लापरवाहियों पर अब सीधे लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई होगी।
उन्होंने परिवहन और पुलिस विभाग को आदेश दिया कि सड़क हादसों पर रोक के लिए ठोस एक्शन प्लान तैयार किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हाईवे पर किए गए अतिक्रमणों को तुरंत हटाने और अवैध कटों को बंद करने के निर्देश भी दिए गए।

सीएम ने कहा कि जो अधिकारी या डॉक्टर वाहन चालकों की आंखों की जांच में लापरवाही बरतेंगे, उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। भारी वाहनों के चालकों की विजुअल टेस्टिंग अब अनिवार्य होगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बार-बार ओवरस्पीड या शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों का लाइसेंस तुरंत रद्द किया जाए। जयपुर-दिल्ली, जयपुर-अजमेर, जयपुर-कोटा और जयपुर-मुंबई हाईवे पर विशेष निगरानी बढ़ाने के आदेश जारी किए गए हैं।
सर्दियों में कोहरे के बढ़ने के मद्देनजर सीएम ने सभी हाईवे पर रिफ्लेक्टर लगाने, सड़क मरम्मत और किनारों की सफाई का कार्य 15 नवंबर तक पूरा करने को कहा है। साथ ही, सड़क हादसों में घायल लोगों को लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
हाईवे किनारे बने अवैध ढाबों, दुकानों और ट्रक पार्किंगों को तुरंत हटाने के लिए भी एनएचएआई और स्थानीय प्रशासन को आदेश दिए गए। सीएम ने यह भी कहा कि नो एंट्री जोन में भारी वाहनों की सख्त निगरानी हो और रात के समय ट्रैफिक प्रबंधन को और मजबूत किया जाए।
भजनलाल शर्मा ने स्पष्ट किया कि ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों और उनकी कंपनियों दोनों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, सड़क हादसों में घायलों की मदद करने वाले आम नागरिकों को राज्य सरकार सम्मानित करेगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने और नवीनीकरण के दौरान चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देना अनिवार्य किया जाए।
पढ़ें ये खबरें
- Maruti Suzuki Dzire Prodution Record : स्विफ्ट-वैगनआर के एलीट क्लब में मारुति डिजायर की एंट्री, कंपनी ने बनाया 35 लाख यूनिट्स उत्पादन का नया रिकॉर्ड
- अमेरिका में ‘अब्दुल’ ने रचा इतिहासः ट्रंप ने जिसे ‘जिहादी’ बताया वो बना अमेरिका का पहला मुस्लिम सीनेटर, ट्रंप की कट्टर विरोधी इल्हान उमर भी पांचवीं बार जीतीं
- प्रयागराज में सरकारी नौकरी के नाम पर 40 लाख की ठगी! लखनऊ के दंपती पर FIR
- बिहार में विकास का नया मॉडल, जानिए नीतीश से मुलाकात के बाद सम्राट चौधरी ने क्या कहा
- Raisen News: स्कूल के पास रतनजोत के बीच खाने से 17 बच्चों की बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज जारी
