Rajasthan News: राजस्थान में छात्रों पर करियर को लेकर बढ़ते दबाव और आत्महत्याओं के मामले चिंताजनक होते जा रहे हैं। राजधानी जयपुर में एक छात्र ने अपने परिवार की उम्मीदों और अपनी आकांक्षाओं के बीच हताश होकर आमेर के मावठा सरोवर में कूदकर जान देने की कोशिश की।

घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है। नाटाटा निवासी भूपेंद्र मीणा ने मावठा सरोवर में छलांग लगा दी। सिविल डिफेंस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छात्र को 10 मिनट में पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। भूपेंद्र ने बताया कि वह सेना में जाना चाहता है, लेकिन उसके परिवार वाले उसे डॉक्टर बनाना चाहते हैं। नीट परीक्षा की तैयारी और उसमें असफल होने का डर उसे बेहद परेशान कर रहा था। इसी कारण उसने यह कदम उठाया।
छात्र के पानी में कूदने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। शोर सुनकर पास में तैनात सिविल डिफेंस टीम ने तुरंत एक्शन लिया। उनकी तत्परता से भूपेंद्र की जान बच गई। आमेर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्र से पूछताछ की। वे घटना के सटीक कारणों की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने भूपेंद्र के परिवार को भी मामले की जानकारी दी है।
राजस्थान के कोटा में पिछले कुछ समय से आत्महत्या के मामले बढ़ रहे हैं। साल 2025 की शुरुआत में ही कोटा में 6 छात्रों ने आत्महत्या कर ली। अब जयपुर में भी ऐसा मामला सामने आना शिक्षा के दबाव का गंभीर संकेत है।
पढ़ें ये खबरें
- अमेरिका के जॉर्जिया में ब्लॉक पार्टी के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत; 35 लोग घायल
- रायखेड़ा अदानी पावर प्लांट में बलवा: बिहार और छत्तीसगढ़ के मजदूरों में झड़प, पथराव में TI घायल, सरपंच की गाड़ी में भी तोड़फोड़, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
- बच्चों के बीच हो रही थी हाथापाई, छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग की नीचे गिरते ही मौत, भतीजे को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस
- एक दिन की मासूम के गले पर निशान और मुंह से खून… नवजात की मौत पर मचा हड़कंप; पीएम में गला घोंटने की आशंका!
- CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, पिता और 12 साल के बेटे की मौत, 8 वर्षीय बच्चा गंभीर
