Rajasthan News: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है, क्योंकि शिक्षा विभाग ने इस वर्ष गर्मी की छुट्टियों की अवधि में बदलाव करते हुए इसे कम करने का निर्णय लिया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा ली गई बैठक के बाद अब प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 16 मई से 20 जून तक प्रभावी रहेगा।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को जयपुर स्थित शिक्षा संकुल में शिक्षक संगठनों के प्रदेश प्रतिनिधियों के साथ संवाद बैठक की। इस चर्चा के दौरान नए शैक्षणिक सत्र को 1 अप्रैल से प्रारंभ करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही प्रवेशोत्सव के माध्यम से सरकारी विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने और छात्र-शिक्षकों की सुरक्षा जैसे विषयों पर गंभीरता से विचार किया गया।
विभाग के अनुसार, पूर्व में राजस्थान के सरकारी स्कूलों में 17 मई से 30 जून तक कुल 45 दिनों का अवकाश होता था, लेकिन इस बार सरकार ने इसे घटाकर 35 दिन का कर दिया है। शिक्षा विभाग का मानना है कि छुट्टियों के दिनों को कम करने से न केवल छात्रों को पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय मिलेगा, बल्कि शैक्षणिक व्यवस्था में भी सुधार आएगा।
इसके अलावा, इस बदलाव का एक बड़ा कारण 21 जून को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी है। पहले छुट्टियों के चलते शिक्षकों और छात्रों के लिए इस दिन विद्यालय पहुंचना और कार्यक्रम में शामिल होना चुनौतीपूर्ण होता था, लेकिन अब 20 जून तक छुट्टियां समाप्त होने से यह समस्या पूरी तरह हल हो जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- कोई कमी ना रह जाए..! अमित शाह के कार्यक्रम से पहले धामी ने खुद संभाला तैयारियों का मोर्चा, देखी व्यवस्थाएं
- पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से राहत की मांग, कर्मचारियों के DA बकाया मामले में बढ़ी कानूनी मुश्किलें
- चीन की बढ़ेगी टेंशन! फिलीपींस खरीदेगा 5 अतिरिक्त ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम, 60 मिसाइलों की भी तैयारी; भारत के साथ डील अंतिम दौर में
- 50 लाख के डीजल घोटाले की जांच के बीच अस्पताल पहुंचा फर्जी अधिकारी, CMO को धमकाया
- किढौली पहलादपुर स्कूल में सजी लोक कलाओं की रंगीन दुनिया, छात्राओं ने कलाकृतियों से दिखाई भारतीय संस्कृति की झलक
