Rajasthan News: जोधपुर. पश्चिम रेलवे ने त्योहारी सीजन दौरान बांद्रा टर्मिनस एवं जोधपुर स्टेशन के बीच विशेष किराए पर एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सूरत स्टेशन पर भी रुकेगी।

जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 04834 बांद्रा टर्मिनस जोधपुर सुपरफास्ट स्पेशल सोमवार, 27 अक्टूबर को बांद्रा टर्मिनस से 10 बजे प्रस्थान करेंगी और अगले दिन 11:25 बजे जोधपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04833 जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल रविवार, 26 अक्टूबर को जोधपुर से 6:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 7 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
वह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, नवसारी, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, वनस्थली निवाई, दुर्गापुरा, जयपुर, आसलपुर जोबनेर, फुलेरा, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना और मेड़ता रोड स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे। ट्रेन संख्या 04834 की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर रविवार से शुरू होगी।
पढ़ें ये खबरें
- 6 माओवादियों ने किया सरेंडर, 35 लाख रुपए का घोषित था इनाम, जानिए किन घटनाओं में थे शामिल…
- Telangana ATM Robbery: नाइटी पहनकर एंबुलेंस से पहुंचे चोर, गैस कटर से काटा SBI ATM; CCTV फुटेज वायरल
- ओप्पो जल्द ला रहा है छोटा और दमदार टैबलेट OPPO Pad Mini Matte Display, साथ में मिलेंगे Enco X4 ईयरबड्स
- टोटका : नवरात्रि में नकारात्मक शक्तियों से बच्चों की सुरक्षा के लिए बांधें ये छोटी सी पोटली
- आदिवासियों के घर तोड़ने का मामला: शिवराज के धरने के बाद एक्शन में सरकार, सीएम डॉ मोहन ने जांच के दिए निर्देश

