Rajasthan News: झालावाड़ जिले के पिड़ावा की 19 वर्षीय निदा खान की बांग्लादेश में संदिग्ध हालातों में मौत हो गई. ढाका के बशुंधरा अद्दीन मोमिन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही निदा का शव शनिवार को हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला. स्थानीय सूत्रों ने इसे आत्महत्या बताया, लेकिन पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है.

बांग्लादेश पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया. कॉलेज प्रशासन ने भी इस घटना पर आधिकारिक बयान देने से परहेज किया है.
परिवार पर टूटा दुख का पहाड़
निदा की मौत की खबर से पिड़ावा में मातम है. परिजन सदमे में हैं और हर हाल में जल्द से जल्द बेटी का शव भारत लाने की कोशिश कर रहे हैं. गांव के लोग भी परिवार के साथ खड़े हैं. ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने विदेश मंत्रालय से त्वरित हस्तक्षेप की मांग की है. संगठन के उपाध्यक्ष डॉ. मोईन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर निदा का शव सम्मानपूर्वक भारत लाने की अपील की है.
वहीं इस मामले में झालावाड़ जिला प्रशासन ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है. कलेक्टर ने घटना से अनभिज्ञता जताई. एक होनहार छात्रा की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या यह पढ़ाई का दबाव था, मानसिक तनाव या इसके पीछे कोई और वजह? जांच पूरी होने के बाद ही असली सच सामने आ पाएगा.
पढ़े ये खबरें
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद
