Rajasthan News: बालोतरा जिले में एक सब इंस्पेक्टर की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के पीहर पक्ष की शिकायत पर पति, सास और चचेरे देवर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि चचेरा देवर भी एक पुलिस कांस्टेबल है।
सिणधरी थानाधिकारी सुरेश सारण ने बताया कि शुक्रवार को कादानाडी गांव में विवाहिता सीमा पत्नी खेताराम की मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर, पीहर पक्ष को सूचना देकर उनकी मौजूदगी में शव को बाहर निकलवाया गया। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।

मृतका के भाई महेंद्र ने आरोप लगाया है कि बीती रात सीमा के पति, सास और चचरे देवर ने मिलकर उसकी हत्या की। आरोप है कि उन्होंने इस घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया।
इस मामले में पति खेताराम, सास पुरो देवी और चचेरे देवर किशनाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच शुरू कर दी गई है, और मृतका के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। सीमा की शादी खेताराम के साथ 15 साल पहले हुई थी और उनके दो बेटियां तथा एक बेटा है। खेताराम नागौर जिले में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि किशनाराम भी पुलिस में कांस्टेबल के रूप में कार्यरत है।
पढ़ें ये खबरें भी
- बारिश से बेहाल जनता के लिए बड़ी राहत! बारिश से प्रभावित परिवारों को तुरंत मिलेगी मदद, जानें पूरी डिटेल
- सड़क पर खुला तार बना काल: शॉपिंग करने निकले भाजयुमो जिला महामंत्री की करंट से मौत, पत्नी भी चपेट में आई
- अस्थायी गौठान में मवेशियों की मौत, दो दिनों में 20 से ज्यादा पशुओं के दम तोड़ने का दावा, व्यवस्था पर उठे सवाल
- बहराइच में गड्ढे में मिला लावारिस नवजात, पुलिस ने सुरक्षित निकाला
- भाई वीरेंद्र का हमला, ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग, Gen-Z और युवाओं से सड़क पर उतरने की अपील

