Rajasthan News: उदयपुर शहर के धानमंडी थाना क्षेत्र से एक अजीब लेकिन गंभीर घटना सामने आई है। नींबू के दाम को लेकर शुरू हुई मामूली बहस ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें सब्जी विक्रेता सतवीर सिंह पर तलवार से हमला कर उनकी नाक काट दी गई। यह घटना गुरुवार रात तीज का चौक पर हुई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया और पुलिस को भारी सुरक्षा बल तैनात करना पड़ा।

बहस से शुरू हुआ विवाद, फिर लौटी हथियारबंद भीड़
जानकारी के मुताबिक सतवीर सिंह ने रोजाना की तरह तीज का चौक पर सब्जी का ठेला लगाया हुआ था। रात को दो युवक आए और नींबू के दाम को लेकर बहस करने लगे। थोड़ी देर बाद वे चले गए, लेकिन कुछ समय बाद 4-5 युवकों का एक हथियारबंद गिरोह लौट आया और सतवीर सिंह पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
तलवार से काटी गई नाक, अस्पताल में भर्ती
सतवीर के भाई दीपक सिंह ने बताया, तीन युवक पहले बहस कर गए थे, लेकिन जब हम रात करीब 10 बजे ठेला समेट रहे थे, तभी वे अपने साथियों के साथ लौटे। उनके पास हॉकी और तलवारें थीं। उन्होंने अचानक हमला कर दिया, जिसमें मेरे भाई सतवीर सिंह की नाक तलवार से काट दी गई। सतवीर को गंभीर हालत में एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी सर्जरी की गई है।
भीड़ का गुस्सा, इलाके में तनाव
हमले की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। गुस्साई भीड़ ने विरोध में कुछ सब्जी ठेलों में आग लगा दी, जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया। हालात पर काबू पाने के लिए धानमंडी समेत अन्य थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया।
6 गिरफ्तार
एसपी योगेश गोयल और सीओ कैलाश खटीक ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने इलाके में लगे CCTV कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की और तोफिक हुसैन, अनस हुसैन, तस्कीन खान और अरबाज हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दो नाबालिगों को डिटेन किया गया है। मुख्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
