Rajasthan News: अहमदाबाद में रविवार को होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर राजधानी के क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह है। फाइनल आज शाम 7 बजे को अहमदाबाद में खेला जाएगा। इसको लेकर जयपुर के क्रिकेट प्रेमियों में भी खासा उत्साह है। ऐसे में जयपुर से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाट्स का किराया बढ़ गया है। जयपुर से अहमदाबाद के लिए इंडिगो की रोजाना 4 फ्लाइट संचालित होती हैं।

जयपुर से अहमदाबाद के लिए इंडिगो की उड़ानों का किराया सामान्य दिनों में ₹4500 से ₹5000 रहता है, जो अब बढ़कर ₹13,764 तक पहुंच गया है। तीन गुना किराया होने के बावजूद रविवार की लगभग सभी फ्लाइट्स फुल हो चुकी हैं।
यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से साबरमती के बीच एक स्पेशल ट्रेन (04062) चलाई है। यह ट्रेन शनिवार देर रात दिल्ली से रवाना होकर रविवार तड़के 4:50 बजे जयपुर पहुंची। 5 सेकंड एसी और 12 थर्ड एसी कोच वाली यह ट्रेन दोपहर 2:30 बजे तक दर्शकों को लेकर अहमदाबाद पहुँचेगी, जिससे दिल्ली और जयपुर के यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
पढ़ें ये खबरें
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार
