Rajasthan News: भाजपा विधायक उदयलाल भड़ाना ने भीलवाड़ा के ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित सखी मेले में महिलाओं को संबोधित करते हुए कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा, “जो बहन-बेटियों पर बुरी नजर डालें, उनकी आंखें निकाल लो और ऐसे अपराधियों का आर्थिक बहिष्कार करो।”

कैफे ब्लैकमेल और गैंगरेप कांड पर जताई नाराजगी
विधायक भड़ाना ने भीलवाड़ा और विजयनगर में हुए गैंगरेप और ब्लैकमेल कांडों को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अगर समाज संगठित नहीं रहेगा, तो अपराधी हावी हो जाएंगे।
10 मार्च को संत समाज करेगा आंदोलन
भड़ाना ने बताया कि भीलवाड़ा और विजयनगर की घटनाओं के विरोध में 10 मार्च को संत समाज आंदोलन करेगा। उन्होंने महिलाओं से इस आंदोलन में समर्थन देने की अपील की।
“योगी पैटर्न” पर हो अपराधियों के मकानों पर कार्रवाई
भड़ाना ने सरकार से अपराधियों के घरों को “योगी पैटर्न” पर गिराने की मांग की। उन्होंने जनता से कहा कि अपराधियों की दुकानों से सामान खरीदना बंद करें, ताकि वे आर्थिक रूप से कमजोर हों और अपराध करने में असमर्थ हो जाएं।
“बहन-बेटियों की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं”
भड़ाना ने कहा कि समाज को एकजुट होकर कठोर कदम उठाने होंगे। उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त किया कि अगर वे संगठित रहेंगी, तो कोई उनकी ओर आंख उठाकर नहीं देख सकेगा।
“जब तक जिंदा हूं, माताओं-बहनों के लिए खड़ा रहूंगा”
विधायक ने कहा कि वह न केवल भीलवाड़ा बल्कि पूरे राजस्थान की महिलाओं के लिए हमेशा खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा, “आज मैं विधायक हूं, कल नहीं रहूंगा, लेकिन जब तक जिंदा हूं, माताओं-बहनों और सनातन धर्म की रक्षा के लिए तैयार रहूंगा।”
पढ़ें ये खबरें
- रुद्रपुर पहुंची कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’: कुमारी सैलजा संग जुटे दिग्गज, गंभीर आरोपों से गरमाई प्रदेश की राजनीति
- 8वीं मंजिल से गिरने से युवती की मौत, नोएडा से बॉयफ्रेंड के साथ आई थी इंदौर, युवक हिरासत में
- काशी पहुंचे रक्षा मंत्री: संकट मोचन दरबार में माथा टेक मांगी मन्नत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
- केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितो ने घेरा पन्ना कलेक्ट्रेट, उमंग सिंघार ने उठाया मुआवजे का मुद्दा
- पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में मिली लापता दो सगी बहनें, मां की आंखों में छलके खुशी के आंसू
