Rajasthan News: जयपुर. अखिल राजस्थान विद्यालय शिक्षक संघ (अरस्तु) ने बोर्ड परीक्षाओं का मानदेय बढ़ाने की मांग की है. साथ ही चेतावनी दी है कि यदि मानदेय नहीं बढ़ाया तो आंदोलन किया जाएगा. रविवार को संगठन की सत्र 2025-26 के लिए नव गठित प्रांतीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बजाज नगर में हुआ. इस दौरान पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया.

कार्यक्रम में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रामकृष्ण अग्रवाल ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शिक्षक हित में कार्य करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि अरस्तु लोकतांत्रिक, गैर जातिवादी और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत पर ईमानदारी से कार्य करने वाला संगठन है.
प्रदेश प्रवक्ता देवकरण गुर्जर ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओ में शिक्षकों के पारिश्रमिक की बढ़ोतरी और उनका ऑनलाइन भुगतान को लेकर चर्चा की गई हैं. बोर्ड को ज्ञापन भेजा गया है यदि मानदेय बढ़ोतरी नहीं हुई तो संगठन को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा.
पढ़ें ये खबरें
- गैस लीक होने से किचन में लगी आगः प्रेशर कुकर फटा, महिला झुलसी, पुलिस – फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा
- सिंगरौली में श्रमिकों पर कथित लाठीचार्ज का विरोध: टीआई को हटाने की मांग को लेकर थाने का घेराव, राजनीतिक भूमिका पर उठ रहे सवाल!
- दिवाली से पहले महंगाई का झटका: अहमदाबाद में CNG ₹100 के पार, बढ़ा आर्थिक बोझ
- फुलवारीशरीफ थाने में 11 लाख की रिश्वत लेकर तस्कर छोड़े, अपर थानाध्यक्ष समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
- चार करोड़ की वसूली के लिए कारोबारी से मारपीट, जान से मारने की धमकी, अनवर ढेबर समेत 6 के खिलाफ FIR दर्ज
