Rajasthan News: राजस्थान के टोंक जिले में शुक्रवार सुबह बीएसएनएल ऑफिस के पास एक गाय का कटा सिर मिलने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। गोकशी की सूचना मिलते ही बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान समेत हिंदू संगठनों के सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए और गाय के अवशेषों को एक वाहन में रखकर घंटाघर चौक पर विरोध प्रदर्शन करने लगे।
स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। हालांकि, प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त हुआ। इस घटना को लेकर जिलाध्यक्ष चौहान ने कलेक्टर सौम्या झा को ज्ञापन सौंपते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।

बाजार बंद कराने का प्रयास, दुकानदारों से झड़प
टोंक में गोकशी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण हिंदू संगठनों में नाराजगी बनी हुई है। इसी के चलते गोरक्षक और हिंदू संगठनों ने घंटाघर चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ लोगों ने बाजार बंद करवाने की कोशिश की, जिससे दुकानदारों से कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, जिसके बाद बीजेपी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी हुई।
CCTV से सुराग जुटाने में लगी पुलिस, जल्द होगी कार्रवाई
टोंक डीएसपी राजेश विद्यार्थी ने बताया कि गोकशी के मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। राहत की बात यह रही कि विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ और कोई हिंसा नहीं हुई। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- रुद्रपुर पहुंची कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’: कुमारी सैलजा संग जुटे दिग्गज, गंभीर आरोपों से गरमाई प्रदेश की राजनीति
- 8वीं मंजिल से गिरने से युवती की मौत, नोएडा से बॉयफ्रेंड के साथ आई थी इंदौर, युवक हिरासत में
- काशी पहुंचे रक्षा मंत्री: संकट मोचन दरबार में माथा टेक मांगी मन्नत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
- केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितो ने घेरा पन्ना कलेक्ट्रेट, उमंग सिंघार ने उठाया मुआवजे का मुद्दा
- पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में मिली लापता दो सगी बहनें, मां की आंखों में छलके खुशी के आंसू
