Rajasthan News: उदयपुर में आदमखोर पैंथर के हमलों ने दहशत का माहौल बना दिया है। बीते 11 दिनों में पैंथर के हमले से तीन लोगों की जान जा चुकी है, जिससे लोग अकेले बाहर निकलने से डरने लगे हैं। गुरुवार शाम गोगुंदा के भेवडिया में खुमाराम नामक युवक पैंथर का शिकार बन गया, इससे एक दिन पहले बुधवार को एक 9वीं कक्षा की छात्रा की पैंथर के हमले में मौत हो गई थी।

पैंथर बना आदमखोर, दहशत में ग्रामीण
गोगुंदा क्षेत्र में आदमखोर पैंथर की बढ़ती गतिविधियों से लोग खौफ में हैं। गुरुवार को खुमाराम जंगल से लौट रहे थे, तभी पैंथर ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन पैंथर उन्हें जंगल की ओर खींच ले गया और जानलेवा हमला किया।
वन विभाग की कोशिशें नाकाम
स्थानीय लोग पैंथर को आदमखोर करार दे चुके हैं, वहीं वन विभाग की टीम पैंथर को पकड़ने की कोशिशों में जुटी है, लेकिन अब तक सभी प्रयास असफल साबित हुए हैं। लगातार हो रहे इन हमलों से ग्रामीणों में भय व्याप्त है, और इलाके में पैंथर की मूवमेंट ने लोगों को आतंकित कर दिया है।
पहले भी हो चुकी है नाबालिग की मौत
बुधवार को उन्डीथल में पैंथर ने एक नाबालिग लड़की को अपना शिकार बनाया था। ग्रामीणों का कहना है कि पैंथर अब आबादी वाले इलाकों में भी घुसने लगा है, जिससे स्थिति और गंभीर होती जा रही है। वन विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का आश्वासन दिया है।
पढ़ें ये खबरें भी
- हमीरपुर में जाम ने ली सर्पदंश पीड़िता की जान, एंबुलेंस एक घंटे फंसी रही
- बिहार MLC चुनाव: तिरहुत की स्नातक-शिक्षक सीट पर मतदान जारी, DM ने बूथ केंद्रों का लिया जायजा
- छत्तीसगढ़ में भयानक हादसा : NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल
- Share Market Crash: 800 अंक फिसला सेंसेक्स; विदेशी निवेशकों ने बेचे 3,585 करोड़ रुपए के शेयर
- हरियाणा में बिजली संकट से हाहाकार! गांवों से बड़े शहरों तक बिजली गुल, कहीं जाम तो कहीं सड़कों पर उतरे लोग

