Rajasthan News: राजस्थान में जल्द ही 2 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुरू होगी। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है कि जोधपुर और बीकानेर से दिल्ली के लिए दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेंगी। ये ट्रेनें 8 कोच की होंगी और राजस्थान में वंदे भारत ट्रेन की संख्या बढ़कर 6 हो जाएगी। फिलहाल अजमेर-चंडीगढ़, जोधपुर-साबरमती, उदयपुर-जयपुर और उदयपुर-आगरा कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस पहले से संचालित हैं।

जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत
- सुबह 5:25 बजे जोधपुर से रवाना होकर दोपहर 13:30 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी।
- रास्ते में प्रमुख स्टेशनों पर समय: मेड़ता रोड (6:32), डेगाना (7:04), मकराना (7:34), फुलेरा (8:45), जयपुर (9:35), अलवर (11:18), रेवाड़ी (12:23), गुरुग्राम (13:00)।
- वापसी में दिल्ली से जोधपुर ट्रेन दोपहर 15:10 बजे चलकर रात 23:20 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
- यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर प्रतिदिन चलेगी।
- सफर का समय अब 8 घंटे में पूरा होगा, पहले इसमें 10-11 घंटे लगते थे।
बीकानेर-दिल्ली वंदे भारत
- सुबह 5:40 बजे बीकानेर से चलकर 11:55 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी।
- रास्ते में प्रमुख स्टेशनों पर समय: रतनगढ़ (7:13), चूरू (7:55), सादुलपुर (8:40), लोहारू (9:18), महेंद्रगढ़ (9:48), गुरुग्राम (11:20)।
- वापसी में दिल्ली से बीकानेर ट्रेन शाम 16:45 बजे चलकर रात 23:05 बजे बीकानेर पहुंचेगी।
- यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सभी दिन चलेगी।
- 443 किमी का सफर अब 6 घंटे में पूरा होगा, पहले इसमें 9-10 घंटे लगते थे।
व्यापार और पर्यटन को मिलेगा लाभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 25 सितंबर को दोनों ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। नई वंदे भारत ट्रेनें न केवल समय की बचत करेंगी, बल्कि यात्रियों को तेज और आरामदायक सफर का अनुभव देंगी। इसके अलावा, व्यापार और पर्यटन को भी इससे गति मिलेगी।
पढ़ें ये खबरें
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP
