Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटूश्यामजी मंदिर से जुड़ी एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। फाल्गुन लक्खी मेले से पहले बाबा श्याम के दर्शन नहीं हो पाएंगे, क्योंकि मंदिर के कपाट विशेष पूजा-अर्चना और तिलक अनुष्ठान के कारण बंद रहेंगे।

मंदिर कब तक रहेगा बंद?
27 फरवरी रात 10 बजे तक भक्त अंतिम दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद 28 फरवरी शाम 5 बजे तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। 28 फरवरी शाम 5 बजे मंगला आरती के साथ मंदिर फिर से खुलेगा और बाबा श्याम के दर्शन शुरू होंगे।
खाटूश्यामजी लक्खी मेला 2025
बता दें कि 28 फरवरी से शुरू होगा फाल्गुन लक्खी मेला। पहले दिन बाबा श्याम का विशेष तिलक और श्रृंगार अनुष्ठान होगा। श्रद्धालुओं को मंदिर के कपाट खुलने के बाद दर्शन के लिए आने की अपील की गई है।
विदेशों से लाए फूलों से सजेगा बाबा का दरबार
इस बार बाबा श्याम का दरबार विशेष थीम पर सजाया जाएगा। 8 से ज्यादा देशों से 85 प्रकार के फूलों का उपयोग किया जाएगा। खासतौर पर बंगाली फूलों से बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार किया जाएगा।
श्रद्धालुओं के लिए अपील
श्री श्याम मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे मंदिर के कपाट खुलने के बाद दर्शन के लिए आएं और बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करें।
पढ़ें ये खबरें
- प्रधान आरक्षक फिरोज खान की संपत्ति पर लोकायुक्त का बड़ा खुलासा! 13.07 करोड़ का मिला खर्च, आय से 575% ज्यादा संपत्ति
- चैंपियनशिप रद्द होने के मामले में जांच के बीच BFI का बड़ा एक्शन, महासचिव प्रमोद कुमार को किया सस्पेंड
- लोक अदालत में हर ट्रैफिक चालान नहीं होता माफ, जान लें किन मामलों में मिलती है राहत और कहां रहती है सख्ती
- हल्दी बीज वितरण में अनियमितता: कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए जांच के निर्देश, दोषी अधिकारी-कर्मचारी पर होगी कार्रवाई
- सीधी में धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई: मां-बेटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, नौकरी, पैसे और इलाज का दिया था लालच
