Rajasthan News: उदयपुर। 28 जून 2022 को दर्जी कन्हैयालाल साहू की दिनदहाड़े नृशंस हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया था। अब इस दिल दहला देने वाली घटना पर आधारित फिल्म ‘द ज्ञानवापी फाइल्स- ए टेलर मर्डर स्टोरी’ (Gyanvapi Files- A Tailor’s Murder Story) 27 जून को देशभर के 3500 सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के निर्माता अमित जानी ने इसे समाज को एक जरूरी संदेश देने वाला सशक्त माध्यम बताया है। हाल ही में उन्होंने उदयपुर के सांसद मन्नालाल रावत को फिल्म का ट्रेलर दिखाया, जिसे देखने के बाद सांसद ने फिल्म को पूरा समर्थन देने की बात कही।

विजय राज निभाएंगे कन्हैयालाल का किरदार
फिल्म में कन्हैयालाल की भूमिका विजय राज निभा रहे हैं, जो धमाल, डेढ़ इश्किया, वेलकम और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाते हैं। फिल्म का निर्देशन भरत एस. श्रीनाते ने किया है, जबकि इसकी कहानी जयंत सिन्हा ने लिखी है।
परिवार को भी मिलेगा मुनाफे में हिस्सा
कन्हैयालाल के बेटे यश साहू ने जानकारी दी कि निर्माता अमित जानी ने फिल्म बनाने से पहले परिवार से अनुमति ली थी। उन्होंने वादा किया है कि फिल्म से होने वाली कमाई का एक हिस्सा कन्हैयालाल के परिवार को दिया जाएगा।
फिल्म के निर्माता अमित जानी ने कहा, यह सिर्फ एक व्यक्ति की हत्या की कहानी नहीं, बल्कि उस खतरनाक मानसिकता पर प्रहार है जिसने पूरे देश को झकझोर दिया। समाज की चुप्पी, तंत्र की असफलता और बढ़ती कट्टरता पर यह फिल्म एक जरूरी सवाल खड़ा करती है। मेवाड़ की यह त्रासदी अब पूरी दुनिया के सामने जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- Delhi Airport: IGI एयरपोर्ट पर शुरू हुआ रोबोटिक कैफे, रोबोट बनाएगा कॉफी और परोसेगा चाय-आइसक्रीम
- हाथ रस्सी से बंधे, मुंह पर टेप… दौहला हत्याकांड में जमीन की रंजिश का खुलासा
- विजयादशमी शोभायात्रा के दौरान अचानक क्यों रुका सीएम योगी का काफिला? वजह उड़ा देगी आपके होश, जानें मामला
- एक साल पुरानी दुश्मनी खत्म! एक मंच पर आए मंगलामुखी, युवक पर लगाए गंभीर आरोप
- 59वीं हरियाणा स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में नमन और सूर्यांश का जलवा, शानदार प्रदर्शन से जीता सबका दिल
