Rajasthan News: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को राज्य सरकार और केंद्र पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है। जो भी नेता सच्चाई बोलता है या सरकार की नीतियों पर सवाल उठाता है, उसके पीछे ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई जैसी एजेंसियां लगा दी जाती हैं।

डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार पूरी तरह दिशाहीन है। राजस्थान में लोगों के काम नहीं हो रहे हैं। अधिकारी ऊपर की पर्ची पर काम कर रहे हैं, जनता के मुद्दे ठंडे बस्ते में हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन की व्यवस्था में बदलाव पर सवाल उठाते हुए कहा, हमारे समय PHQ में एक ही DGP होता था जिसका पूरा इकबाल था। अब सरकार ने DGP की गरिमा खत्म कर दी है एक डीजी पर दूसरा डीजी बैठा दिया, 4-4 डीजी बना रखे हैं, ऊपर से स्पेशल कमिश्नर भी। ये सब भ्रम और अव्यवस्था की निशानी है।
डोटासरा ने कहा कि इस सरकार में ब्यूरोक्रेसी पूरी तरह हावी है और मंत्रियों की कोई सुनवाई नहीं हो रही। अधिकारी मनमानी कर रहे हैं, जनता के काम लटके हुए हैं, और सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है।
पीसीसी चीफ ने कहा कि आने वाला अंता उपचुनाव इस सरकार की असलियत दिखा देगा। साथ ही उन्होंने SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया में गड़बड़ियों के आरोप लगाए। हम एक भी वाजिब वोट नहीं कटने देंगे। न अंता में वोट चोरी होने देंगे, न किसी विधानसभा में। कांग्रेस इस बार पूरी तरह सतर्क रहेगी।
डोटासरा ने बताया कि कांग्रेस ने फैसला लिया है कि हर विधानसभा में एक ऑब्जर्वर लगाया जाएगा। ये ऑब्जर्वर सभी बूथ लेवल एजेंट (BLA) को ट्रेनिंग देंगे ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से न हटे। उन्होंने SIR प्रक्रिया में तकनीकी अड़चनों और फोटो बैकग्राउंड जैसी औपचारिकताओं पर भी सवाल उठाया।
डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अगले दो महीने तक SIR प्रक्रिया पूरी होने तक सक्रिय रहेगा। सरकार कितनी भी चालें चल ले, कांग्रेस जनता का वोट और अधिकार किसी भी कीमत पर कटने नहीं देगी।
पढ़ें ये खबरें
- अयोध्या को एक और बड़ा तोहफा: राम मंदिर के करीब बनेगा हाईटेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, भूमि पूजन संपन्न
- CG Crime : पत्नी की हत्या कर तमिलनाडु भागा था आरोपी, गांव लौटते ही पुलिस ने दबोचा
- गोद में मासूम को लिए भटक रही थी बैगा बहन! भीड़ में पहुंचे CM मोहन यादव; मौके पर दिए पेंशन बनाने के निर्देश
- दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव! चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार, रामघाट पुल टूटा, कल लेंगे ग्राउंड रिपोर्ट
- अब नहीं चलेगा ‘तारीख पर तारीख’ का खेल! लापरवाह अधिकारियों के लिए सीएम योगी का नया आदेश

