Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में डीडवाना के निर्दलीय विधायक यूनुस खान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय सर्किल पर मूर्ति स्तंभ तोड़े जाने का मामला उठाया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने जानकारी दी कि पुलिस ने इस मामले में रामचरण नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसका इलाज चल रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा रुख
यूनुस खान ने इस घटना को गंभीर करार देते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं, बल्कि पांचवीं बार ऐसी घटना हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व मूर्ति को वहां से हटाना चाहते हैं और सरकार से पूछा कि क्या दोषी अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी? इस पर गृह राज्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि कार्रवाई अवश्य होगी। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि चाहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय हों, डॉ. भीमराव अंबेडकर हों या अन्य महापुरुष, सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों और आवश्यक कदम उठाए जाएं।
500 मकानों को तोड़ने के फैसले का विरोध
करतारपुरा नाले की चौड़ाई को लेकर जयपुर के पूर्व मंत्री और विधायक कालीचरण सराफ ने जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) के लाल निशान लगाने के फैसले पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने चेतावनी दी कि 500 मकानों को किसी भी हालत में तोड़ने नहीं दिया जाएगा। सराफ ने सवाल उठाया कि जब द्रव्यवती नदी के पक्के नाले की चौड़ाई 25 मीटर रखी गई, तो करतारपुरा नाले की चौड़ाई 30 मीटर क्यों तय की जा रही है? उन्होंने सरकार से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने और रिपोर्ट को दोबारा तैयार कर नाले की चौड़ाई 25 मीटर करने की मांग की।
शहरी विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बताया कि करतारपुरा नाले को लेकर पहले ही हाईकोर्ट में रिपोर्ट दी जा चुकी है, जिसमें 30 मीटर चौड़ाई निर्धारित की गई थी। हालांकि, उन्होंने कहा कि सरकार हाईकोर्ट से दोबारा अनुरोध करेगी और यदि अनुमति मिली तो चौड़ाई को 25 मीटर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि नाले के आसपास बने मकानों का ध्यान रखा जाएगा ताकि लोगों को कम से कम परेशानी हो।
पढ़ें ये खबरें
- CM डॉ. मोहन के दौरे से पहले सियासी बवाल: काले झंडे दिखाने निकले कांग्रेस कार्यकर्ता डिटेन, पुलिस अलर्ट पर
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: मतपेटियों की चोरी करने और उसे खरीदने वाला गिरफ्तार… धोखाधड़ी के मामले में अजय चौहान का भाई गिरफ्तार… दशहरे पर 1 करोड़ की शराब गटक गए केसीजी जिले के शौकिन… गौरीनगर कांड के बाद अवैध रूप से मांस बेचने वालों पर चला निगम का डंडा…
- Bilaspur News Update : जलती चिता में घुसी ऑटो… पैतृक संयुक्त संपत्ति से बेटी को वंचित नहीं किया जा सकता : हाईकोर्ट… बस स्टैंड के पास मिला शव
- UN में भारत ने बेशर्म PAK को फिर लताड़ा, कहा- सेना के आदेश का पालन करने के बजाय अपने नागरिकों पर ध्यान दो
- ‘BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद…,’ 1 नवंबर की रामलीला मैदान रैली से पहले बोले राहुल गांधी, जानें बीजेपी का शुक्रिया क्यों किया?
