Rajasthan News: अलवर के एक स्कूल में कक्षा 8 के छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक महिला शिक्षिका ने छात्र को इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि उसके कान का पर्दा फट गया. दो दिन बाद उसकी सर्जरी करानी पड़ी, और फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है. इस घटना के बाद माता-पिता ने अरावली विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई.

मां ने दर्ज कराई एफआईआर
अलवर के काला कुआं क्षेत्र के रहने वाले 8वीं के छात्र उदित ने अपनी शिक्षिका अर्शदीप पर मारपीट का आरोप लगाया. उसकी मां ने पुलिस को बताया कि 1 मार्च 2025 को सिल्वर ऑक स्कूल में पढ़ने वाले उनके बेटे को शिक्षिका ने मारा, जिससे उसके कान पर गंभीर चोट आई. डर के कारण उदित ने दो दिन तक किसी को कुछ नहीं बताया. जब उसे कान में तेज दर्द हुआ और सुनाई देना बंद हो गया, तब इस घटना का पता चला.
स्कूल प्रशासन ने नहीं सुनी शिकायत
जब उदित से चोट के बारे में पूछा गया, तो उसने बताया कि उसकी शिक्षिका ने उसे मारा था, जिससे उसके कान में दर्द शुरू हो गया. लगातार दर्द के बाद परिजन उसे ईएनटी विशेषज्ञ के पास ले गए, जहां जांच में पता चला कि कान का पर्दा फट गया है. इसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन किया. परिजनों ने जब स्कूल प्रशासन से शिकायत की, तो उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद मामला पुलिस में दर्ज कराया गया.
अरावली विहार थानाधिकारी रामेश्वर दयाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. मेडिकल जांच के बाद पुलिस स्कूल में पूछताछ करेगी और उचित कार्रवाई की जाएगी.
पढ़ें ये खबरें
- रुद्रपुर पहुंची कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’: कुमारी सैलजा संग जुटे दिग्गज, गंभीर आरोपों से गरमाई प्रदेश की राजनीति
- 8वीं मंजिल से गिरने से युवती की मौत, नोएडा से बॉयफ्रेंड के साथ आई थी इंदौर, युवक हिरासत में
- काशी पहुंचे रक्षा मंत्री: संकट मोचन दरबार में माथा टेक मांगी मन्नत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
- केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितो ने घेरा पन्ना कलेक्ट्रेट, उमंग सिंघार ने उठाया मुआवजे का मुद्दा
- पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में मिली लापता दो सगी बहनें, मां की आंखों में छलके खुशी के आंसू
