Rajasthan News: बस त्रासदी में मंगलवार को 20 से ज्यादा लोगों ने अब तक अपनी जान गंवा दी है। ऐसे में एक नवयुवक ऐसा भी है, जो अब तक लापता बताया जा रहा है। जैसलमेर की गांधी कॉलोनी में रहने वाले सुभाष और शारदा हरिजन का 17 वर्षीय पुत्र दीपक मंगलवार को जोधपुर जाने वाली बस में जोधपुर के लिए रवाना हुआ। यह बस थोड़ी देर में आग त्रासदी का शिकार हो गई। जैसे ही यह सूचना दीपक के परिवार तक पहुंची, वे बदहवास हो गए। उन्होंने जवाहिर चिकित्सालय में पता किया लेकिन वह वहां लाए गए घायलों में शामिल नहीं था।

दीपक के मामा भगवानराम ने बताया कि दीपक को किसी काम के लिए जोधपुर भेजा था। भगवानराम के भतीजे विशाल ने दीपक को इसी बस में बैठा कर रवाना किया था। हादसा घटित होने के बाद दीपक की मां ने डीएनए जांच के लिए सेपल दिया, लेकिन वह जोधपुर में रखे किसी शव से मैच नहीं हुआ। भगवानराम ने बताया कि पूरा परिवार तीन गाडिय़ां लेकर जोधपुर आया हुआ है। यहां दीपक के छोटे भाई गोपाल का सेपल भी चिकित्सकों ने लिया है।
भगवानराम ने बताया कि उनका पूरा परिवार अभी तक असमंजस में है। पता नहीं चल पा रहा है कि, दीपक कहां है? अब वे सभी लोग जैसलमेर के लिए रवाना हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार कक्षा 10 में पढऩे वाले दीपक को जोधपुर किसी कार्यवश भेजा था लेकिन अब उसके बारे में कोई पुता जानकारी नहीं मिलने से सभी परिवारजनों की दशा खराब हो गई है। दीपक के माता-पिता संविदा पर सफाईकर्मी का काम करते हैं।
पढ़ें ये खबरें
- CG News : कीटनाशक मिली शराब पिलाकर दो लोगों की हत्या, आरोपी को उम्रकैद की सजा
- दिल्ली पुलिस ने अवैध पटाखे बेचने के आरोप में एक को किया गिरफ्तार, आरोपी के बेड से निकला 312 किलो पटाखों का जखीरा
- दिल्ली के प्रदूषण के चलते भारत-श्रीलंका वनडे पर संकट, DDCA ने BCCI से की मैच वेन्यू बदलने की अपील
- सोलर लगवाने वालों के लिए शानदार दिवाली ऑफर: iPhone से लेकर इलेक्ट्रिक स्कूटी तक फ्री गिफ्ट, महिंद्रा BE 6 जीतने का भी मौका
- आईएनएस ब्रह्मपुत्र के मरम्मत के दौरान गिरने के मामले में नौसेना के दो अधिकारियों के खिलाफ शुरू हुई कोर्ट मार्शल की कार्यवाही
