Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विभिन्न विभागों में 60 हजार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता को 5वीं और 8वीं से बढ़ाकर 10वीं पास कर दिया गया है। यह फैसला राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा लिखित परीक्षा के माध्यम से लागू किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुव्यवस्थित होगी।

रिप्स-2024 योजना को भी मिली मंजूरी
बैठक में राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2024 (रिप्स-2024) को मंजूरी दी गई, जो दिसंबर में होने वाले राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में निवेशकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से बनाई गई है। डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने बताया कि यह योजना राज्य में निवेशकों के लिए नए अवसर खोलेगी और विकास को गति देगी।
वाहन चालक पदों पर भी लागू होगी लिखित परीक्षा
मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि वाहन चालक के पदों पर भी अब 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। भर्ती की प्रक्रिया में वाहन चालक पदनाम में एकरूपता लाते हुए, सभी विभागों के लिए एक समान पदनाम निर्धारित किया गया है।
राज्य सरकार ने इस साल 1 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया है, जिसमें 60 हजार चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती अहम है। इसके अलावा, 23 हजार 820 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की विज्ञप्ति भी जारी कर दी गई है, जो स्थानीय निकायों के माध्यम से की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें भी
- IPS अंकिता शर्मा के समर्थन में भाजपा विधायक, कहा- देशभर में 100 से अधिक महिलाओं ने विजयदशमी पर की हर्ष फायरिंग, आईजी यादव के बयान पर जताई आपत्ति
- बिहार MLC चुनाव: मतदान के बीच अनंत सिंह के आवास पर मन रहा जीत का जश्न, अनुज सिंह को दिया है समर्थन
- एक छोटा सा कपूर और वास्तुदोष का परमानेंट इलाज! जानें वो गुप्त तरीका जो कोई नहीं बताता
- पहले FIR नहीं, अब पेंशन-रिटायरमेंट बेनिफिट्स मिलेंगे; कैश कांड के आरोपी जज यशवंत वर्मा को लोकसभा से भी राहत देने की तैयारी !
- अक्षरा सिंह से माफी के बाद फिर आमने-सामने पवन और ज्योति सिंह, जानिए पुरानी शादी, तलाक की अर्जी और ताजा विवाद का पूरा सच

