Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में शनिवार को एक गंभीर सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया जब 22 गोदाम चौराहा स्थित होटल हॉलिडे इन को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी। विशेष बात यह रही कि धमकी मिलने के वक्त होटल में केंद्र सरकार के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम एक निजी कार्यक्रम में मौजूद थे।

पुलिस व एजेंसियों में मचा हड़कंप
धमकी भरा ईमेल मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और एटीएस की टीमें मौके पर पहुंचीं। दो घंटे चले सघन सर्च ऑपरेशन में होटल के कोने-कोने की तलाशी ली गई। कोई संदिग्ध वस्तु न मिलने पर होटल को फिलहाल सुरक्षित घोषित कर दिया गया है, लेकिन सुरक्षा कारणों से होटल और उसके आसपास अत्यधिक सतर्कता बरती जा रही है।
कौन है धमकी के पीछे?
पुलिस के अनुसार, धमकी एक गुमनाम ईमेल के जरिए भेजी गई है। अब साइबर सेल ईमेल के आईपी एड्रेस और संभावित लोकेशन को ट्रैक करने में जुटी है। हालांकि अब तक किसी संदिग्ध की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस इस धमकी को पूरी गंभीरता से ले रही है और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय में जांच जारी है।
10 दिन में चौथी बम धमकी, जयपुर में बढ़ी चिंता
यह पिछले 10 दिनों में जयपुर को मिली चौथी बम धमकी है। इससे पहले
- 9 मई: जयपुर मेट्रो और स्टेशन को उड़ाने की धमकी
- 8, 12 और 13 मई: सवाई मानसिंह स्टेडियम को निशाना बनाने की धमकी
- पिछले शुक्रवार: फैमिली कोर्ट और मेट्रो को धमकी, जिसमें खुद को “पूर्व नक्सली” बताने वाला व्यक्ति शामिल था
लगातार मिल रही इन धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी घटनाओं को जोड़कर जांच की जा रही है।
गृह विभाग ने सभी जिलों को अलर्ट मोड पर किया
गृह विभाग ने सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। जयपुर कमिश्नरेट ने संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड में रखा गया है।
पढ़ें ये खबरें
- स्मृति ईरानी के स्वागत में CM सैनी का रात्रिभोज, कौन-कौन होगा शामिल?
- कोटवा में अधर्म पर धर्म की जीत, 70 फीट के रावण का दहन, हजारों की भीड़ बनी साक्षी
- दिल्ली: पीएम मोदी ने किया रावण दहन, बोले- देश के दुश्मनों के मिलकर लड़ना होगा
- मातम में बदली त्योहार की खुशियां : अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार चाचा-भतीजा की मौत
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11
