Rajasthan News: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में रहस्यमयी बीमारी के कारण तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा, बुखार से पीड़ित 20 बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। इन घटनाओं ने स्थानीय लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है।

इन्फ्लूएंजा बी की पुष्टि, 8 नए मामले मिले
मृत बच्चों के सैंपल जांच में इन्फ्लूएंजा बी वायरस की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उनके संपर्क में आए 17 और लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से 8 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। बच्चों की रहस्यमयी मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है और प्रभावित क्षेत्रों में स्क्रीनिंग और सैंपलिंग तेज कर दी गई है।
स्कूलों में बच्चों को घर पर रहने की सलाह
शिक्षा विभाग ने जिले के करीब 10 सरकारी स्कूलों में बुखार, खांसी, जुकाम और गले में दर्द से पीड़ित लगभग 60 बच्चों की पहचान की है। सभी को घर पर रहकर आराम करने और भीड़भाड़ से बचने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग मरीजों की निगरानी के लिए घर-घर सर्वेक्षण कर रहा है और लोगों को चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित कर रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. नवनीत शर्मा ने आम जनता से अफवाहों से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह एक मौसमी बीमारी हो सकती है, लेकिन मरीजों को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। बुखार, खांसी, गले में दर्द, बदन दर्द या सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग जयपुर से हनुमानगढ़ को विशेष निर्देश
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य निदेशालय जयपुर ने हनुमानगढ़ के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों में शामिल हैं:
- घर-घर सर्वे और मरीजों की मॉनिटरिंग
- आइसोलेशन वार्ड, ICU और वेंटिलेटर की उपलब्धता सुनिश्चित करना
- VTM किट, PPE किट और जरूरी दवाओं की व्यवस्था
- रोजाना स्थिति की रिपोर्ट मुख्यालय भेजना
पढ़ें ये खबरें
- 500-500 के 194 जाली नोट लेकर घूम रहा था शातिर, पुलिस ने दबोचा; 97 हजार की नकली करेंसी बरामद
- दिल्ली में छठ पर सरकारी छुट्टी, 1400 से ज्यादा घाट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम; CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान
- आधार से जुड़ेगी वोटर लिस्ट तो खत्म होगा फर्जीवाड़ा? इमरान मसूद के बयान से छिड़ सकती है नई बहस
- भारत ने पाकिस्तान को भेजा न्योताः ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार SCO फोरम के लिए आमंत्रित किया
- कानून का तो डर ही नहीं है! 2 पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 3 लोग हुए घायल, जानिए वारदात के पीछे की वजह…
