Rajasthan News: सवाई माधोपुर. होटल SUJAN SHER BAGH ग्रुप को आतंकवादी संगठनों से दिल्ली ऑफिस पर एक अज्ञात मेल से धमकी मिली है. किसी ने अज्ञात मेल के जरिए होटल्स को बम से उड़ाने की धमकी दी है. इसके बाद सवाई माधोपुर में भी पुलिस और प्रशासन मुस्तैद नजर आया.

यहां पर जिला पुलिस की ओर से SUJAN SHER BAGH होटल को बम से उड़ाने की धमकी के बाद रणथम्भौर स्थित होटल की तलाशी ली गई. फिलहाल एतिहात के तौर पर होटल के आसपास के इलाके में पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है. सीओ सिटी हेमेंद्र शर्मा ने बताया कि पांच सितारा ग्रुप शेर बाघ के दिल्ली ऑफिस पर होटल्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी.
जिसके चलते रणथम्भौर स्थित होटल शेर बाघ रिसोर्ट में भी एहतियात के तौर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, यहां पर इस दौरान किसी भी तरह की कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली. पुलिस होटल के आस-पास के संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी रख रही है. आपको बता दें की रणथम्भौर स्थित होटल शेर बाग में अक्सर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रणथम्भौर यात्रा के दौरान रुकती रही हैं. इसी होटल में सैफ अली खान अपने परिवार के साथ रणथम्भौर यात्रा के दौरान रुके थे.
पढ़ें ये खबरें भी
- Morning News Brief: मोदी कैबिनेट ने 7 रेलवे प्रोजेक्ट को 4 लेन करने की मंजूरी दी, BJP को 1400 करोड़ का चंदा; CM विजय ने बनाया नया गठबंधन
- CG Weather Today: प्रदेश के 27 जिलों में येलो अलर्ट, कई इलाकों में बारिश के आसार, जानें कहां बरसेंगे बादल
- Bihar Today Weather: बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अररिया में ठनका गिरने से 3 की मौत
- 10 सितंबर महाकाल भस्म आरती: त्रिपुंड और चंद्र से बाबा का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- 10 September 2026 Rashifal: भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल



