Rajasthan News: राजधानी के प्रतिष्ठित सवाई मानसिंह (SMS) स्टेडियम को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह पांचवीं बार है जब स्टेडियम को लेकर ऐसी धमकी मिली है। इस बार भेजे गए ईमेल में राजस्थान खेल परिषद के अध्यक्ष को जान से मारने की भी धमकी दी गई है।
धमकी मिलने के तुरंत बाद पुलिस और साइबर सेल सक्रिय हो गई हैं। स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करते हुए पुलिस बल, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को मौके पर तैनात कर दिया गया है।

VPN के जरिए भेजे जाने की आशंका
साइबर सेल की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि धमकी भरे ईमेल जर्मनी, नीदरलैंड्स और अन्य देशों के आईपी एड्रेस से भेजे गए हैं। हालांकि, अधिकारियों को आशंका है कि ईमेल VPN के माध्यम से भेजे गए हैं, जिससे भेजने वालों की असली पहचान और लोकेशन छिपाई जा रही है। यही कारण है कि अब तक धमकी देने वालों की सटीक लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाई है।
फॉरेंसिक जांच और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जारी
पुलिस द्वारा सभी संदिग्ध ईमेल और उपयोग किए गए डिवाइसेज़ की फॉरेंसिक जांच की जा रही है। इसके अलावा इंटेलिजेंस एजेंसियां भी सक्रिय हैं और अंतरराष्ट्रीय साइबर एजेंसियों से संपर्क कर रही हैं ताकि धमकी के पीछे छिपे तत्वों तक पहुंचा जा सके।
अफवाहों से बचें, संदिग्ध गतिविधि की सूचना दें
प्रशासन ने आम जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नज़र आए तो तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियां किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
