Rajasthan News: झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे में एक शराबी युवक ने खुद को डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और सीएम भजनलाल शर्मा का बेटा बताकर पुलिस इंस्पेक्टर (CI) को सस्पेंड कराने की धमकी दी। लेकिन जब पुलिस ने नंबर की जांच की, तो सच्चाई सामने आ गई।

CI को मिली धमकी
चिड़ावा पुलिस स्टेशन के सीआई आशाराम गुर्जर के पास रात करीब 7:45 बजे कंट्रोल रूम से फोन आया। कॉलर ने कहा कि “डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का बेटा आशु सिंह आपको फोन कर रहा है और आप कॉल रिसीव नहीं कर रहे हैं।” सीआई ने इस तरह की किसी भी कॉल से अनभिज्ञता जताई।
कुछ ही देर बाद युवक ने दोबारा सीआई को कॉल किया लेकिन बिना कुछ बोले फोन काट दिया। जब CI ने उसे वापस कॉल किया, तो इस बार उसने फोन उठाने से मना कर दिया।
कई बार कंट्रोल रूम को किया फोन, खुद को बताया VIP
कई बार कॉल करने के बाद, आरोपी ने सीआई आशाराम गुर्जर को सीधा धमकी देते हुए कहा, “आपने शराब पी रखी है, अभी मेडिकल करवाता हूं और फिर सस्पेंड करवाऊंगा।” वह कभी खुद को सीएम भजनलाल शर्मा का भतीजा, तो कभी डिप्टी सीएम का बेटा बताता रहा।
नशे में धुत युवक निकला चिड़ावा का निवासी
पुलिस ने जब फोन नंबर की लोकेशन ट्रेस की, तो पता चला कि कॉल चिड़ावा के पुरानी बस्ती इलाके से आ रहा था। रात करीब 10 बजे पुलिस वहां पहुंची और आरोपी विशाल सारस्वत को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के पहुंचते ही वह तैश में आ गया और कहने लगा कि डिप्टी सीएम का बेटा उसका दोस्त है। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन मोबाइल जब्त किए, जिनसे CI, झुंझुनूं पुलिस कंट्रोल रूम और एसपी को बार-बार कॉल किए गए थे।
मेडिकल के बाद गिरफ्तारी, जांच जारी
आरोपी का मेडिकल चेकअप करवाया गया, जिसमें वह नशे में पाया गया। पुलिस ने उसे शांतिभंग की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया और जांच की जिम्मेदारी एएसआई ओमप्रकाश को सौंपी गई है। जल्द ही उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की संभावना है।
पढ़ें ये खबरें
- DPDP Act पर SC में सुनवाई, केंद्र को नोटिस ; डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ने बताया पत्रकारिता की आजादी के लिए खतरा
- बंगाल की कोयला खदान में फंसे 200 फीट की गहराई में 12 मजदूर, 13 घंटे बाद सुरक्षित रेस्क्यू
- ट्रेन के सफर में दोस्ती, लिव-इन और फिर धोखा! पहले से शादीशुदा निकला आरोपी; युवती की शिकायत के बाद गिरफ्तार
- IND vs NZ 3rd T20I: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 199 रन का लक्ष्य, डेरिल मिचेल ने खेली 88 रन की शानदार पारी
- ₹1000 का नोट वापस लौटा! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, नोट पर सोमनाथ मंदिर की फोटो, जानें RBI और PIB ने क्या बताया
