Rajasthan News: राजस्थान के दौसा में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें जिला एवं सेशन जज राजेंद्र कुमार की कार को दो तरफ से टक्कर लगी। यह हादसा गुरुवार, 19 सितंबर की देर रात हुआ, जब जज अपने ड्राइवर और रीडर के साथ गिर्राज धरण मंदिर से लौट रहे थे। हादसे में जज, ड्राइवर और रीडर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कार को दोनों ओर से लगी टक्कर
पुलिस के अनुसार, हादसा तब हुआ जब खेड़ली मोड़ पर यू-टर्न लेते वक्त एक ट्रेलर ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। इसके तुरंत बाद, सामने से आ रही एक और गाड़ी ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
एयरबैग ने बचाई जान
कार में एयरबैग्स के चलते तीनों की जान बच गई, हालांकि उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में डॉक्टर्स की टीम उनका इलाज कर रही है।
पुलिस कर रही है जांच
पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा महज एक दुर्घटना था या जानबूझकर किया गया हमला।
पढ़ें ये खबरें भी
- UPI पर MDR का विरोध, दिल्ली की इस मार्केट में व्यापारियों का ‘No UPI Day’
- पैसा कौन खा गया मंत्री जी! एपी तटबंध के टूटने से 3 दर्जन गांव डूबे, सवालों से भागे स्वतंत्र देव सिंह, योगी के सुशासन में भ्रष्टाचारी कौन?
- 10 लाख महीना, करोड़ों का घर और दुबई में अय्याशी… 657 करोड़ के बैंक घोटाले में डांसर गर्लफ्रेंड का लव एंगल
- Bastar News Update : गड़ा धन पाने 2 बच्चों की बलि की तैयारी का आरोप… दंतेश्वरी मंदिर के दानपेटियों से निकले 12.61 लाख… दो दिन और जगदलपुर नहीं आएगी कोई भी ट्रेन
- नर्मदा किनारे सजा ‘कैसीनो’, नाव से पार होकर पहुंच रहे जुआरी; वायरल वीडियो से हड़कंप


