Rajasthan News: रेलवे की ओर से बीकानेर-दिल्ली कैंट, जोधपुर-दिल्ली कैंट और उदयपुर-चंडीगढ़ मार्गों पर दो वंदेभारत और एक सुपरफास्ट ट्रेन शुरू करने की तैयारियां जोरों पर हैं। हालांकि, इन ट्रेनों की बुकिंग अभी तक शुरू नहीं हो पाई है, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बांसवाड़ा से वर्चुअल रूप से इन ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे।

इस दौरान बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदेभारत, जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदेभारत और उदयपुर-चंडीगढ़ सुपरफास्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। उद्घाटन के दिन ये ट्रेनें विशेष रेलगाड़ी के रूप में चलेंगी, लेकिन नियमित संचालन की तारीख और शेड्यूल को लेकर रेलवे बोर्ड ने अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।
इस अनिश्चितता के कारण यात्रियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही बोर्ड से निर्देश प्राप्त होंगे, ट्रेनों को सिस्टम में अपलोड कर बुकिंग शुरू की जाएगी। तब तक यात्री न तो ऑनलाइन और न ही टिकट काउंटर से रिजर्वेशन करा पा रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों के शेड्यूल और किराए की जानकारी नहीं होने से वे अपनी यात्रा की योजना बनाने में असमर्थ हैं। इस देरी से यात्रियों में निराशा बढ़ रही है, जो लंबे समय से इन नई ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP

