Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने सहकारिता क्षेत्र को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। दशहरे के दिन हमें सहकारिता में भ्रष्टाचार के रावणों का अंत करना है। वे गुरुवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित सहकार सदस्यता अभियान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दो भूमि-विहीन पैक्स को भूमि आवंटन और सदस्यता आवेदन पत्र के लिंक का विमोचन किया।

सीएम ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग सहकारिता से जुड़ें तो यह क्षेत्र मजबूत होगा। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि वे सदस्यता खोलते ही नहीं थे और जब खोलते भी थे तो केवल अपने लोगों तक सीमित रखते थे। अब 15 दिन का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है ताकि हर ग्राम पंचायत में सहकार समिति बने।
गरीब और किसानों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के दुख-दर्द में पूरी तरह से शामिल है और उसे दूर करने का काम कर रही है।
कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री गौतम दक ने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य के विकास के लिए दिन-रात काम करते हैं। पिछले डेढ़ साल में कोऑपरेटिव मूवमेंट को गति मिली है और केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह भी राजस्थान की सराहना कर चुके हैं। गबन रोकने के लिए पैक्स में कम्प्यूटर लगाए गए और किसानों की आय बढ़ाने के लिए गोपाल क्रेडिट कार्ड की शुरुआत की गई।
गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि डेयरी को 50 हजार नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य मिला है, लेकिन हम एक लाख सदस्य जोड़ेंगे। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी ताकि उन्हें रोजगार और सशक्तिकरण के अवसर मिल सकें।
पढ़ें ये खबरें
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP
- भाजपा राज में अन्याय की हद! मौन व्रत पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने घसीटकर हिरासत में लिया, यशपाल आर्य ने PM मोदी को घेरा
- UAPA मामले में तीन माओवादी दोषी करार, NIA की अदालत ने सुनाई 10-10 साल की सजा
- बिहार में IPS अधिकारियों का तबादला, पत्नी से विवाद के बीच खगड़िया SP भानू प्रताप सिंह पटना बुलाए गए
