Rajasthan News: राजस्थान में नीट (NEET) की तैयारी करने वाले छात्रों के बीच एक बार फिर मातम पसर गया है। कोटा के बाद अब सीकर का उद्योग नगर इलाके में एक होनहार छात्र ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

क्या है पूरा मामला?
झुंझुनू के नवलगढ़ का रहने वाला उमेश माली सीकर में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। परिवार यहाँ एक निजी फ्लैट में रहता था। उमेश अपनी मां, बहन और छोटे भाई के साथ यहाँ रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा था। उसके पिता मुंबई में टाइल्स का काम करते हैं और बेटे को डॉक्टर बनाने का सपना देख रहे थे।
बुधवार दोपहर जब उमेश की बहन और छोटा भाई घर लौटे, तो उन्हें उमेश का शव फंदे पर लटका मिला। कमरा अंदर से बंद था। उमेश ने चुन्नी से फंदा बनाया था। घर में चीख-पुकार मच गई।
आखिरी शब्द ने सबको रुलाया
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्हें कमरे से एक छोटा सा सुसाइड नोट मिला। उमेश ने उसमें लिखा था, सॉरी! बहुत दूर जा रहा हूं, पता नहीं कहां जा रहा हूं।
इतने छोटे से नोट ने पुलिस से लेकर परिजनों तक सबको गहरे सदमे में डाल दिया है। आखिर उमेश ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? क्या वह नीट परीक्षा के दबाव में था या कोई और बात थी? अभी तक इस बारे में कुछ भी साफ नहीं हो पाया है। उद्योग नगर थाना पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार उमेश का यह तीसरा प्रयास था। वह 21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा था। लेकिन परीक्षा की तारीख पास आते ही उमेश ने मौत को गले लगा लिया।
सीकर में यह कोई पहली घटना नहीं है। कुछ समय पहले नीट पेपर लीक विवाद और परीक्षा रद्द होने के चलते झुंझुनू के प्रदीप माहिच ने भी आत्महत्या कर ली थी।
अब उमेश की मौत ने एक बार फिर से कोचिंग हब कहे जाने वाले सीकर और कोटा में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल ये है कि आखिर सपनों का ये बोझ कब तक बच्चों की जान लेता रहेगा?
पढ़ें ये खबरें
- GT रोड पर दर्दनाक हादसा: डंपर ने दो सगे भाइयों को कुचला, मां के सामने दो बेटों ने तोड़ा दम
- एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को फिर शिकस्त दीः ऑपरेशन टाइगर Vs ऑपरेशन वुल्फ की लड़ाई में मारी बाजी, जानें क्या है पूरा मामला
- ‘भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरा…’, अखिलेश ने बोला तीखा हमला, कहा- यूपी का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव
- Rajasthan News: सीकर में नीट छात्र की दर्दनाक मौत: परीक्षा से ठीक पहले पंखे से झूला उमेश, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
- हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज: 23 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, गर्मी से मिली राहत

