Rajasthan News: दौसा (Dausa) जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें महाकुंभ से लौट रहे 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-21 (NH-21) पर हुई, जब श्रद्धालुओं की कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई. इस भीषण हादसे में दो दंपतियों सहित 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे.

कैसे हुआ हादसा?
आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे (Agra-Jaipur National Highway) पर खड़े ट्रक से एक कार टकरा गई, जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. कार में फंसे शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
2 महिलाएं और 3 पुरुषों की मौत
सीओ सिटी रवि प्रकाश शर्मा (Ravi Prakash Sharma) ने बताया कि हाईवे पर हुए इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. दुर्घटना में ट्रक चालक और एक मिस्त्री सहित कार में सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. मृतकों में 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं. सभी लोग प्रयागराज में महाकुंभ में संगम स्नान करके लौट रहे थे, तभी यह हादसा जयपुर-आगरा हाईवे पर हुआ.
सभी मृतक देवली, टोंक के निवासी थे
मृतक देवली, टोंक (Deoli, Tonk) के रहने वाले थे. शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है. पुलिस का कहना है कि हाईवे पर एक ट्रक खराब होने के कारण रुका हुआ था, जिसे मिस्त्री ठीक कर रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार ट्रक में पीछे से घुस गई.
हादसे में जान गंवाने वालों में दंपति मुकुट बिहारी (Mukut Bihari) और उनकी पत्नी गुड्डी देवी (Guddi Devi) निवासी देवली, टोंक, दूसरी दंपति राकेश (Rakesh) और उनकी पत्नी निधि सोनी (Nidhi Soni) निवासी सांगानेर, जयपुर (Sanganer, Jaipur) और कार चालक नफीस (Nafees) निवासी मलारना डूंगर (Malrana Dungar) शामिल हैं.
कार चालक को झपकी आने से हुआ हादसा
दौसा डीएसपी रवि प्रकाश शर्मा (Ravi Prakash Sharma) के अनुसार, ईको कार के ड्राइवर नफीस (Nafees) को झपकी आ गई, जिससे वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार हाईवे पर खड़े ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें सवार लोगों के शवों को निकालने में एक घंटे से अधिक का समय लगा.
हादसे में घायल हुए लोग
इस दुर्घटना में कार में सवार दीपेश सोनी (Dipesh Soni) गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके अलावा, ट्रेलर चालक धर्मवीर (Dharmveer) और ट्रेलर को ठीक कर रहा मिस्त्री रामचरण (Ramcharan) भी हादसे में घायल हो गए. तीनों घायलों का दौसा जिला अस्पताल में इलाज जारी है.
पढ़ें ये खबरें
- नवरात्रि के 9 दिन आप भी रखते हैं व्रत, जानिए योग करना चाहिए या नहीं
- राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़की कांग्रेस, डीडीयू नगर में CEC के खिलाफ प्रदर्शन कर जताया विरोध
- ‘धमकी की राजनीति कर रहा विपक्ष’, राहुल गांधी पर बरसे बिहार BJP अध्यक्ष संजय सरावगी
- जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद दिल्ली HC में PIL, पुलिस के लिए बॉडी-वॉर्न कैमरे अनिवार्य करने की मांग
- अवैध रेत पर माइनिंग की रेड: टीम से तू-तू मैं-मैं, आपस में भिड़े माफिया, चार में से एक डग्गी भगा ले गया तस्कर
