Rajasthan News: जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल (MDM Hospital) परिसर स्थित गर्ल्स हॉस्टल नंबर 9 में एक महिला डॉक्टर का दो दिन पुराना शव मिलने से सनसनी फैल गई। मंगलवार रात को कमरे से आ रही बदबू के बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा, तो अंदर पलंग पर महिला डॉक्टर का शव मिला।

डॉ. कविता वर्मा की पहचान हुई
मृतका की पहचान 31 वर्षीय डॉ. कविता वर्मा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सवाई माधोपुर की रहने वाली थीं। वह डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज की 2014 बैच की छात्रा थीं और करीब दो महीने पहले ही उनकी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी हुई थी। वह हॉस्टल की पांचवीं मंजिल के कमरे नंबर 525 में रह रही थीं।
पढ़ाई में लगे 9 साल
शास्त्री नगर थाने के थानाधिकारी जुल्फीकार अली ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ बैकलॉग के चलते डॉ. कविता को एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने में 9 साल लग गए। मंगलवार को जब उनके कमरे से बदबू आई तो शक हुआ और पुलिस को बुलाया गया।
पोस्टमार्टम के बाद होगा कारणों का खुलासा
फिलहाल सुसाइड की आशंका जताई जा रही है, हालांकि डॉक्टर की मौत के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने परिवार को सूचना दे दी है और उनके जोधपुर पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की जांच जारी है और पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहराई से पड़ताल कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- Delhi Airport: IGI एयरपोर्ट पर शुरू हुआ रोबोटिक कैफे, रोबोट बनाएगा कॉफी और परोसेगा चाय-आइसक्रीम
- हाथ रस्सी से बंधे, मुंह पर टेप… दौहला हत्याकांड में जमीन की रंजिश का खुलासा
- विजयादशमी शोभायात्रा के दौरान अचानक क्यों रुका सीएम योगी का काफिला? वजह उड़ा देगी आपके होश, जानें मामला
- एक साल पुरानी दुश्मनी खत्म! एक मंच पर आए मंगलामुखी, युवक पर लगाए गंभीर आरोप
- 59वीं हरियाणा स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में नमन और सूर्यांश का जलवा, शानदार प्रदर्शन से जीता सबका दिल
