Rajasthan News: धौलपुर के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता गिर्राज सिंह मलिंगा का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलिंगा कहते नजर आ रहे हैं कि वह किसी एसपी (पुलिस अधीक्षक) से नहीं डरते। यह बयान उस मामले के संदर्भ में आया है, जिसमें उन पर बिजली विभाग के एक इंजीनियर के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था।

मेरा बाल भी बांका नहीं कर सकता एसपी
गिर्राज सिंह मलिंगा ने अपने बयान में कहा, अभी एक भाई कह रहे थे कि एसपी बड़ा ढीठ है। एसपी माने क्या होता है? ढाई सौ एसपी आए और ढाई सौ चले गए, लेकिन मेरा बाल भी बांका नहीं कर सके। सुप्रीम कोर्ट का आदेश था और मैंने उसकी पूरी पालना की।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करना हमारा धर्म
मलिंगा ने आगे कहा, तमाम एसपी आएंगे और चले जाएंगे, लेकिन हम यहीं रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करना हमारा कर्तव्य था। मैंने वही किया। जो ढाई सौ एसपी कुछ करने की कोशिश करें, उसके बाद जेल सुपरिटेंडेंट से पूछ लेना कि क्या हुआ।
इंजीनियर के साथ मारपीट का मामला
2022 में गिर्राज सिंह मलिंगा पर बिजली विभाग के एक इंजीनियर के साथ गंभीर मारपीट का आरोप लगा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलिंगा ने इंजीनियर को इतना पीटा था कि वह खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मलिंगा ने सरेंडर किया था।
मारपीट के बाद पुलिस ने मलिंगा को हाई-सिक्योरिटी जेल में भेजा था। हालांकि, कुछ समय बाद उन्हें जमानत मिल गई। इस पूरे मामले ने न केवल धौलपुर बल्कि राज्यभर में चर्चा बटोरी।
पढ़ें ये खबरें
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने CM साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
- रिश्तेदार नहीं ‘दानव’: गेस्ट हाउस ले जाकर मौसा ने पार कीं हैवानियत की हदें, विरोध करने पर आंखें कर दीं जख्मी
- छत पर बैनर उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मां-बेटे, दोनों की मौत; भतीजा गंभीर
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- देहरादून में जनसैलाब! पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, जानें न्याय यात्रा की खास बातें
