Rajasthan News: राजस्थान के कोटा जिले के इटावा कस्बे में शनिवार सुबह एक निजी स्कूल की वैन और बोलेरो जीप की टक्कर में हुए भीषण हादसे ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। टायर फटने से अनियंत्रित हुई वैन की टक्कर से दो मासूम स्कूली छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वैन चालक समेत 12 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही राज्य के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर तुरंत कोटा के महाराव भीम सिंह (MBS) अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात की तथा अस्पताल अधीक्षक व डॉक्टरों को तत्काल एवं उचित उपचार के सख्त निर्देश दिए। मंत्री ने कहा, “घायलों का जल्द स्वस्थ होना हमारी प्राथमिकता हैं। इलाज में कोई कोताही नहीं होगी। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। पूरी घटना की गहन जांच कराई जाएगी।”
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी हादसे पर गहरा दुःख जताया। कोटा से सांसद बिरला ने सोशल मीडिया ‘X’ पर संवेदना व्यक्त कीं। उनके निर्देश पर ओएसडी राजीव दत्ता अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से इलाज की विस्तृत जानकारी ली। दत्ता ने कहा, “बच्चों के इलाज में कोई कमी नहीं रहेगी। जरूरत पड़ी तो जयपुर या दिल्ली रेफर करने का तुरंत इंतजाम होगा।”
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वैन का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर आगे चल रही बोलेरो से टकरा गई। हादसे में कुल 12 बच्चे घायल हुए थे। इनमें से 4 बच्चे और वैन चालक अभी MBS अस्पताल में भर्ती हैं। मंत्री दिलावर ने बताया कि 5 बच्चों को परिजन घर ले गए हैं, जबकि एक अन्य घायल बच्ची हिमानी को परिजन अस्पताल ला रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- एक किलो 100 ग्राम गांजा के साथ शातिर गिरफ्तार, हत्या समेत चार मामले दर्ज
- छात्राओं के WhatsApp ग्रुप में भेजा आपत्तिजनक वीडियो! शिक्षक पर लगे आरोप, ABVP ने दी आंदोलन की चेतावनी
- ‘ज्ञानु और जानू’ वीडियो पर मामला दर्ज होते ही फरार हुए अमित जोगी, पुलिस ने घर के बाहर लगाया नोटिस…
- घर लौटने वालों की राह हुई आसान, बिहार सरकार चलाएगी 200 से अधिक विशेष बसें, 30% डिस्काउंट के साथ बुकिंग शुरू
- सौरभ दास ने शेयर किया CM रेखा गुप्ता का पोस्ट, इससे पहले स्मृति ईरानी का भी कर चुके हैं समर्थन
