Rajasthan News: बीते मंगलवार (14 अक्टूबर) को जैसलमेर के पास हुए भीषण बस अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। शनिवार को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान दो और घायलों ने दम तोड़ दिया।

यह हादसा तब हुआ जब 57 यात्रियों से भरी बस जैसलमेर से जोधपुर जा रही थी। अचानक लगी आग ने मिनटों में बस को अपनी चपेट में ले लिया। 19 यात्री अंदर ही जिंदा जल गए थे, जबकि 16 घायल जोधपुर लाए गए थे। इनमें से एक ने रास्ते में, एक ने इलाज के दौरान और एक ने अगले दिन सुबह दम तोड़ दिया। अब शनिवार को दो और घायलों की मौत हो गई।
महिपाल सिंह और मनोज भाटिया ने तोड़ा दम
मरने वालों में पोकरण निवासी महिपाल सिंह और जैसलमेर के मनोज भाटिया शामिल हैं। दोनों का जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट में इलाज चल रहा था। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, कई घायलों की हालत अब भी गंभीर है, जिनमें कुछ 70 फीसदी तक झुलसे हुए हैं।
सरकार ने दी आर्थिक सहायता
राजस्थान सरकार ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 10 लाख से 25 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद की घोषणा की है।
पढ़ें ये खबरें
- ‘बर्ड गार्ड’ का मेगा प्लान! नवाबगंज पक्षी विहार के लिए एक्शन मोड में MD, ट्रांसगंगा से ग्राउंड इंस्पेक्शन
- भारत में खेलने से इनकार पाकिस्तान को पड़ा भारी, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी से कटा पत्ता, इस देश को मिली एंट्री
- NTPC विंध्याचल में बड़ा हादसा: 240 मीटर ऊंची चिमनी पर काम कर रहे L&T के श्रमिक की मौत, मचा हड़कंप
- बूढ़ी गंडक नदी में मिले युवक-युवती के शव, ऑनर किलिंग की आशंका से सनसनी!
- उज्जैन में भीषण सड़क हादसा: बस ने बाइक सवारों को कुचला, 2 की मौत, 1 गंभीर घायल
