Rajasthan News: मतदाता सूची तैयार कर रहे एक बीएलओ मुकेशचंद जांगिड़ ने रविवार सुबह बिंदायका रेलवे फाटक पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बीएलओ की जेब से सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने विशेष गहन पुनरीक्षण (सर) कार्यक्रम से परेशान होने, अधिकारियों पर प्रताड़ित करने और लगातार काम का दबाव बनाने का आरोप लगाया।

काम नहीं करने पर सस्पेंड करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। सूचना पर बिंदायका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एसएमएस अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजन के सुपुर्द किया। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह 5:10 बजे कालवाड़ रोड स्थित धर्मपुरा निवासी मुकेश चंद जांगिड़ (48) ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मुकेश बाइक से बिंदायका रेलवे फाटक पहुंचा, जहां फाटक बंद था। ट्रेन बिंदायका स्टेशन पार करते हुए फाटक की तरफ आई, तभी मुकेश बाइक खड़ी कर रेलवे लाइन पर पहुंच गया।
सुसाइड नोट मिला, फोटो भी नहीं लेने दी
भाई गजानंद ने बताया कि सूचना पर वे बिंदायका रेलवे फाटक पहुंचे। वहां मुकेश की एक जेब में पैसे व चाबियां मिलीं, दूसरी में सुसाइड नोट था। सुसाइड नोट पढ़ा तो उसमें ताराचंद बुनकर नाम के व्यक्ति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया था। पुलिसकर्मियों ने उनसे सुसाइड नोट ले लिया। सुसाइड नोट की फोटो खींचने को कहा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने इससे भी मना कर दिया। मुकेश नारी का बास के सरकारी स्कूल में पदस्थापित था। उसकी दो बेटियां और एक बेटा है।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Weather: सुबह कोहरा, दोपहर में गर्मी और रात में हल्की ठंड, जानिए कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम
- यूपी में ठंड और कोहरे का असर बढ़ा, 48 घंटे में पूर्वांचल में बारिश के आसार; किसानों को अलर्ट
- Bihar Morning News : बीजेपी का प्रबुद्ध जन सम्मेलन, जदयू करेगी जनसुनवाई, कैबिनेट की बैठक आज
- जीवन सूक्त : विरोध और विद्रोह, का आरोह अवरोह – संदीप अखिल
- 04 November 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
