Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने 1989 बैच के IAS अधिकारी वी श्रीनिवास को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया गया है. कार्मिक विभाग ने इस संबंध में रविवार को आदेश जारी कर दिया है. सुधांश पंत के रिलीव होते ही श्रीनिवास सोमवार, 17 नवंबर को पदभार ग्रहण करेंगे.

बता दें कि श्रीनिवास पिछले सात साल से केंद्रीय डेपुटेशन पर थे. 14 नवंबर की शाम उन्हें वहां से रिलीव किया गया. वे सितंबर 2026 तक मुख्य सचिव के पद पर रहेंगे. जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव के साथ-साथ उन्हें राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड के अध्यक्ष और दिल्ली में मुख्य आवासीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.
वहीं सुधांश पंत को 30 नवंबर को केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में सचिव के पद पर जॉइन करना है. फिलहाल उन्हें कैबिनेट सचिवालय में OSD के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है.
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Weather: सुबह कोहरा, दोपहर में गर्मी और रात में हल्की ठंड, जानिए कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम
- यूपी में ठंड और कोहरे का असर बढ़ा, 48 घंटे में पूर्वांचल में बारिश के आसार; किसानों को अलर्ट
- Bihar Morning News : बीजेपी का प्रबुद्ध जन सम्मेलन, जदयू करेगी जनसुनवाई, कैबिनेट की बैठक आज
- जीवन सूक्त : विरोध और विद्रोह, का आरोह अवरोह – संदीप अखिल
- 04 November 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
